---Advertisement---

Box Office Collection: दिवाली पर Tiger 3 का जोरदार धमाका, जानें ओपनिंग डे पर सलमान की फिल्म का कलेक्शन

Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की बात करें तो इसकी ओपनिंग शानदार रही है। ढोल के साथ थिएटर के बाहर फैंस जश्न मनाते हुए नजर आए और दिवाली पर उन्हें खास तोहफा मिला है। ओपनिंग डे की कमाई वाकई हैरान कर देने वाली रही है और सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' एक बार फिर ट्रेंड में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 13, 2023 12:06 अपराह्न

tiger 3
Follow Us
---Advertisement---

Box Office Collection: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3‘ दिवाली के मौके पर रिलीज हुई। यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खड़ी उतरी है और उम्मीद के मुताबिक दिवाली पर धमाका करने में कामयाब हुए। वैसे तो कहा जा रहा था कि स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म ओपनिंग डे पर सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी और यह एक गिफ्ट साबित हुई है।पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह वाकई चौंकाने वाली रही है और फिल्म ने भारत में करीब 44.50 करोड रुपए की शानदार कमाई की है। आईए जानते हैं आखिर सलमान का जादू किस कदर दिवाली पर दिखा।

ओपनिंग डे पर हुई इतनी कमाई

अगर सलमान खान की फिल्म की बात करें तो यह जहां भारत में करीब 44.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं सिनेमाघरों में भी इसकी धूम खूब देखने को मिली। एक तरफ हाउसफुल चल रही है तो दूसरी तरफ सलमान के फैंस ढोल नगाड़े के साथ सिनेमाघर में पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ समय से सलमान खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब साबित हुई है लेकिन ऐसे में ‘टाइगर 3’ एक राहत की किरण मालूम पड़ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि ‘टाइगर 3’ फिलहाल और भी धमाका करेगी।

सलमान की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी ‘टाइगर 3’

वहीं अगर ओपनिंग डे पर और फिल्मों की कमाई की बात करें तो इसमें सलमान खान अभी भी शाहरुख खान के पीछे हैं। अगर सलमान खान की बात करें तो ‘टाइगर 3’ उनकी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। हालांकि अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सिर्फ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है। अगर शाहरुख की बात करें तो उनकी फिल्म ‘पठान’ पहले दिन 57 करोड़ की कमाई की थी तो किंग खान की जवान पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में शाहरुख खान से भाईजान अभी भी पीछे हैं लेकिन अब उनकी फिल्म कुल कितनी कमाई करती है यह देखना दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026