---Advertisement---

Brahmastra 2: क्या रणबीर कपूर-स्टारर ब्रह्मास्त्र 2 में रणवीर सिंह खलनायक देव का किरदार निभाएंगे? जानें पूरी खबर

Brahmastra 2: रणबीर कपूर-स्टारर ब्रह्मास्त्र 2 में रणवीर सिंह खलनायक देव का किरदार निभाएंगे, जानें क्या है पूरी खबर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 9, 2023 10:05 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 9, 2023 6:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में लोगों ने रणबीर कपूर को काफी पसंद किया था। ये फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में आई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही ब्रह्मास्त्र का पार्ट 2 भी आने वाला है।

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह

इसमें सबसे खास बात ये है कि इस बार ब्रह्मास्त्र में रणवीर सिंह संभावित रूप से अयान मुखर्जी की फिल्म के पार्ट 2 में देव की भूमिका निभा सकते हैं। कुछ रिपोर्टों में यह भी अनुमान लगाया गया कि ऋतिक रोशन या कन्नड़ अभिनेता यश इस भूमिका में नजर आ सकते हैं।

हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर ने अब फिल्म में बहुप्रतीक्षित किरदार निभाने के लिए हामी भर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि ब्रह्मास्त्र के अंत में देव को प्रतिपक्षी के रूप में पेश किया गया था।

साल 2025 में शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग

सूत्रों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, ”देव की भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया गया है। दूसरे पार्ट की स्क्रिप्टिंग अभी तक फाइनल नहीं हुई है। बता दें कि उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म की शुरूआत साल 2025 में हो सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल, अयान वॉर 2 में व्यस्त हैं और रणवीर भी इस साल बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करेंगे। इसलिए, ब्रह्मास्त्र 2 कब फ्लोर पर आएगी यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। सूत्रों ने कहा कि “अगर सब कुछ ठीक रहा, तो रणवीर 2024 के मध्य में संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा की शुरुआत करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026