---Advertisement---

Hina Khan से लें Breast Cancer से जंग लड़ने की प्रेरणा! सावधानी बरतने के लिए डॉक्टर से जानिए सही उम्र और उपाय

Breast Cancer: डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए उन महिलाओं को चेतावनी देती हुई नजर आई जो ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नहीं पहचान पाती है। ऐसे में इन बातों का जरूर ध्यान रखें ताकि आप में हो सके रिस्क फैक्टर कम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2024 3:19 अपराह्न

Breast Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Breast Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही है बीते दिन उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। वहीं इंडस्ट्री में लोगों और फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फर्स्ट कीमोथेरेपी से पहले हिना अपने बाल को न्यू स्टाइल देकर चर्चा में आ गई। इससे पहले कि कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान हेयर फॉल शुरू हो उन्होंने अपने बाल को कटवा कर उसकी विग बनवाने की बात कही है। इस सबके बीच डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए महिलाओं को Breast Cancer को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान तीन बातों को ध्यान में रखने के लिए कहा है। आइए जानते हैं।

सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिन

रिस्क फैक्टर को कम करने के लिए यह जरूरी है कि महिलाएं हर दिन सेल्फ ब्रेस्ट जांच करें। आप नहाने के दौरान हर दिन अपने ब्रेस्ट की जांच कर सकते हैं। अगर आप हर दिन नहीं कर पा रही हैं तो कम से कम हफ्ते में एक बार जरूर करें। इस बात का खास ख्याल रखें की ब्रेस्ट में कोई गांठ तो नहीं है जो बाद में कैंसर के लिए इस एक रिस्क फैक्टर हो सकता है।

क्या है सही उम्र- सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिन को लेकर अगर उम्र की बात करें तो कोई भी महिला 30 साल की उम्र से ज्यादा की है तो वह अपने आप से ब्रेस्ट की जांच कर सकती हैं।

मेमोग्राफी

मेमोग्राफी एक स्क्रीनिंग की प्रक्रिया होती है जो कैंसर के रिस्क को बताने के लिए टेस्ट है।

सही उम्र- आप 45 की उम्र के बाद कभी भी साल में करवा सकती हैं। खुद को सतर्क और सचेत रखने के लिए अगर आपके परिवार में जेनेटिक कैंसर की समस्या है या फिर आपको अपने में कोई रिस्क फैक्टर लग रहा है तो आप 30 की उम्र के बाद मेमोग्राफी करवा सकती है।

जेनेटिक्स, एनवायरमेंट और लाइफस्टाइल

जेनेटिक्स, एनवायरमेंट और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर हम रिस्क फैक्टर को कम कर सकते हैं इसलिए अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें। हर दिन एक्सरसाइज करें कम से कम 30 मिनट। हम जेनेटिक्स को तो कंट्रोल नहीं कर सकते लेकिन जो कंट्रोल कर सकते हैं वह है हमारी लाइफस्टाइल और एनवायरनमेंट।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026