---Advertisement---

बॉयफ्रेंड संग लड़ाई के बाद Britney Spears की टॉपलेस फोटोज से मची सनसनी! सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स को लेकर एक खबर आग की तरह वायरल हुई कि बॉयफ्रेंड के साथ फिजिकल लड़ाई के बाद होटल से वह टॉपलेस होकर नंगे पांव बाहर निकल गई। सच्चाई तो कुछ और निकला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 3, 2024 11:55 पूर्वाह्न

Britney Spears
Follow Us
---Advertisement---

Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स को लेकर एक खबर आग की तरह वायरल हुई जिसमें यह कहा गया कि लॉस एंजेलिस के चेटो मारमोंट में अपने बॉयफ्रेंड पॉल रिचर्ड सोलिज के साथ लड़ाई के बाद वह टॉपलेस होकर होटल से बाहर निकल रही थी। इंटरनेट पर ब्रिटनी की तस्वीरें खूब वायरल हुई है और लोग यहां तक कहने लगे कि वह मेंटल ट्रॉमा से गुजर रही है और इसीलिए पैरामेडिक्स को बुलाया भी गया था। जब यह खबरें खूब चर्चा में रही और इंटरनेशनल लेवल पर एक मुद्दा बन गई तब ब्रिटनी ने इस बारे में सफाई दी है।

ब्रिटनी स्पीयर्स ने तोड़ी चुप्पी

ब्रिटनी ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा, “बस लोगों को यह बताने के लिए कि यह खबर फर्जी है। मैं चाहती हूं कि इस समय लोग यह समझें कि मैं हर दिन मजबूत हो रही हूं, इसका सम्मान करें। सत्य बेकार है तो क्या कोई मुझे झूठ बोलना सिखा सकता है??? देवियों, मैं अपनी उच्च शक्ति तक पहुंच रही हूं और इसके अलावा, मुझे आशा है कि आप लोग भी हैं। मुझे अभी एक नया टूथब्रश चाहिए। पुनश्च: मुझे एक एस्प्रेसो चाहिए। निश्चित नहीं हूं कि मुझे इसे साझा करने की आवश्यकता क्यों महसूस होती है, मुझे लगता है कि मैं सिर्फ एक लड़की हूं और मेरे मासिक धर्म चल रहे हैं इसलिए मैं परेशान हूं, बकवास।”

ब्रिटनी ने आगे कहा, “कल रात मेरा टखना भी मुड़ गया और पैरामेडिक्स मेरे दरवाजे पर आ गए। वे कभी भी मेरे कमरे में नहीं आए लेकिन मुझे पूरी तरह से परेशान महसूस हुआ। मैं बोस्टन जा रही हूं। शांति।”

टॉपलेस फोटोज ने मचाई हलचल

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हुई जिसमें ब्रिटनी टॉपलेस नजर आ रही है। उन्होंने ब्राउन कलर के कंबल से खुद को लपेटा हुआ है और सफेद तकिए से कमरे पर खुद को ढक कर रखा। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मानो सुनामी मचा दी और रिपोर्ट में दावा किया जाने लगा कि बॉयफ्रेंड के साथ लड़ाई के बाद वह नंगे पांव होटल से बाहर निकल रही है। लेकिन अब सच्चाई सुनने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मानसिक रूप से टूट गई ब्रिटनी स्पीयर्स

रिपोर्ट्स में कहा गया कि ब्रिटनी स्पीयर्स अपने सुइट के हॉलवे में चिल्ला रही थी और ऐसे में लोगों ने कहा कि वह मानसिक रूप से टूटी हुई है जबकि सच्चाई कुछ और ही थी। ब्रिटनी के अनुसार उनके पैर के टखने मुड़ गए थे जिसकी वजह से पैरामेडिक्स को बुलाया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026