---Advertisement---

CarryMinati के इस वीडियो में क्या है खास जिसकी वजह से ट्रेंड में आए MrBeast, देखने के बाद क्या कह रहे यूजर्स

CarryMinati: कैरी मिनाटी ने इंडियन यूट्यूबर्स के साथ एक वीडियो में कोलैब किया है जिसे देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स दे रहे हैं अपना अपना रिएक्शन। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2024 6:10 अपराह्न

CarryMinati
Follow Us
---Advertisement---

CarryMinati: पॉपुलर यूट्यूबर्स की लिस्ट में टॉप पर शुमार कैरी मिनाटी (CarryMinati) की लोकप्रियता लोगों के बीच किस कदर है इसमें कोई शक नहीं है। वह किसी को भी रोस्ट करने में पीछे नहीं रहते हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। हालांकि इस सब के बीच एक बार फिर यूट्यूबर्स का जमावड़ा उनके वीडियो (CarryMinati Video) में देखने को मिला और कैरी मिनाटी आ गए सोशल मीडिया पर ट्रेंड में। उनके इस वीडियो को धड़ाधड़ लोग देख रहे हैं और यह कई मायनों में खास है क्योंकि इसमें यूट्यूबर्स (Youtubers) का जमावड़ा देखने को मिल रहा है जिसमें फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) से लेकर भुवन बाम तक मुख्य किरदार के तौर पर दिखाई दे रहे हैं।

CarryMinati Video में दिखे ये यूट्यूबर्स

Credit- CarryMinati

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसके साथ कैरी ने टाइटल में लिखा Mr Beast Parody और इंडियन क्रिएटर यानी यूट्यूबर्स का जमावड़ा है। मुख्य किरदार के तौर पर मिस्टर लिस्ट यानी कैरी मिनाती तो टीटू मामा के किरदार में दिखे भुवन बाम। बियर बाइसेप्स यानी रणबीर अलाहाबादिया। फुकड़ा इंसान अभिषेक मल्हान के साथ ट्रिगर्ड इंसान निश्चय मल्हान सहित कई और यूट्यूबर्स भी नजर आए। निश्चित तौर पर एक साथ इतने युटयुबर्स को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग क्रेजी हो गए हैं और इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

CarryMinati Video है काफी मजेदार

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो यह वाकई काफी मजेदार है और इसमें हर यूट्यूबर्स अपना अलग-अलग अंदाज दिखने में कामयाब हुए हैं। 22 मिनट के इस वीडियो को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे और कैरी मिनाटी की यह पहल निश्चित तौर पर देखने लायक है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर मिस्टर बीस्ट और कैरी मिनाटी ट्रेंड में आ गए।

CarryMinati Video देखने के बाद क्या कह रहे फैंस

https://twitter.com/Crictakertejpal/status/1849011932336198046
https://twitter.com/UnendingAnant/status/1849009618053210282

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा क्रेजी कर दिया ब्रो तो दूसरे ने कहा यह अनएक्सपेक्टेड था। एक ने कहा बेस्ट वीडियो यूट्यूब का कैरी भाई आपने क्या कमाल दिखाया। एक ने लिखा बिगेस्ट कोलैब तो एक ने लिखा क्या वीडियो थी यार कैरी भाई मजा आ गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026