---Advertisement---

Chaleya: बेहिसाब इश्क में डूबे नजर आए नयनतारा और शाहरुख, Jawan के गाने में दिखा किंग खान का DDLJ अवतार

पिछले कुछ समय से शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ काफी सुर्खियों में है। इस सब के बीच ‘जवान’ का गाना ‘चलेया’ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इस रोमांटिक ट्रैक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है और कहने में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2023 1:20 अपराह्न

Jawan new song
Follow Us
---Advertisement---

पिछले कुछ समय से शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ काफी सुर्खियों में है। इस सब के बीच ‘जवान’ का गाना ‘चलेया’ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इस रोमांटिक ट्रैक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है और कहने में दो राय नहीं है कि शाहरुख खान और नयनतारा का अंदाज वाकई किसी के दिल को घायल करने के लिए काफी है। इस गाने में शाहरुख का रोमांटिक अंदाज देखकर शायद आप ‘ओम शांति ओम’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ फिल्म को भूल जाएंगे जिसमें किंग खान ने अपनी रोमांटिक अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था। आइए जानते हैं आखिर क्या खास है इस गाने में।

शाहरुख के रोमांटिक अंदाज ने जीता फैंस का दिल

इस रोमांटिक गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और शाहरुख खान ने इसे शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, “इश्क हो बेहिसाब सा बेपरवाह बेहद सा कुछ ऐसा है जवान का प्यार।” इस गाने में नयनतारा और शाहरुख खान की केमिस्ट्री देखने लायक है और ‘चलेया’ गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में शाहरुख खान अपने सिग्नेचर पोज से लोगों का दिल जीत रहे हैं और उनका अंदाज किसी को भी इंप्रेस कर देने के लिए काफी है।

वीडियो को देख दिल हार जाएंगे आप

3 मिनट 8 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद शायद आप भी दिल हार जाएंगे। इस गाने में लिरिक्स से लेकर सीन्स तक काफी खास है और ऐसा लगता है जैसे कोई फिल्म की कहानी चल रही हो। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और कहना गलत नहीं होगा कि एटली निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान अलग-अलग अंदाज से लोगों का दिल जीतने के लिए आ रहे हैं।

यहां देखें Video:-

अरिजीत सिंह की आवाज सुन फैंस हुए दीवाने

टी-सीरीज यूट्यूब चैनल से जारी ‘चलेया‘ सॉन्ग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे कुछ ही मिनट में 507 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दे कि इस गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं तो इसे आवाज अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने दी है। अरिजीत सिंह का आवाज का जादू लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। अगर ‘जवान’ की बात करें तो फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा के अलावा विजय सेतूपति और दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nikki Tamboli

सितम्बर 8, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

सितम्बर 8, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 4

सितम्बर 8, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 25

सितम्बर 8, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 8, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 8, 2026