---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 5: अनन्या पांडे पर दांव लगाकर क्या करन जौहर ने कर दी गलती? जानें दिल छूने वाली लव स्टोरी से दर्शक क्यों कर रहे तौबा?

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 5: करन जौहर के प्रोडक्शन कंपनी धर्मा में बनी 'चांद मेरा दिल' की कमाई लगातार गिरती जा रही है। जिसके कारण मेकर्स को बजट निकालपाना भी मुश्किल हो रहा है। अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की इस लव स्टोरी के रिव्यू बहुत अच्छे थे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2026 11:36 पूर्वाह्न

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 5:  करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की ‘चांद मेरा दिल’ फिल्म का ऑडियंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। इसके ट्रेलर में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की केमिस्ट्री  और डायलॉग लोगों को खूब पसंद आयी थी। यही कारण है कि, वो इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 22 मई 2026 को जैसे ही ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई ऑडियंस के काफी पॉजीटिव रिव्यू सोशल मीडिया पर देखने को मिले। लेकिन अचानक से इसकी कमाई  गिरती चली  गई। अब स्थिति ये है कि, फिल्म में भरतनाट्यम करती अनन्या पांडे की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। रिलीज के पांचवें दिन मूवी की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 5 कितना हुआ? 

‘चांद मेरा दिल’ ने मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये कमाई 4119 शोज से हुई है। भारत में अनन्या पांडे और लक्ष्य की इस लवस्टोरी ने 18.16 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, ओवरसीज में इसका टोटल कलेक्शन 2.65 करोड़ रुपए है। ‘चांद मेरा दिल’ ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 20.81 करोड़ रुपए कर लिया है। इस मूवी का बजट 45 करोड़ के आस-पास है। करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म  लगातार कमाई में पिछड़ती जा रही है। जिसके कारण बजट निकाल पाना भी मुश्किल है। विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म  फिलहाल अभी  दर्शकों का भारी अकाल झेल रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’  का क्यों गिरा कलेक्शन?

‘चांद मेरा दिल’ ने ऑपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद रविवार को 4 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद लगाकार 2 करोड़ के आस-पास इसकी कमाई सिमट गई। इस मूवी के गिरते कलेक्शन का कारण कुछ लोग मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ और सूर्या और तृषा कृ्ष्णन की मूवी करुप्पु  को मान रहे हैं। इन दोनों फिल्मों का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। वहीं, काफी लोगों का कहना है कि, ‘चांद मेरा दिल’ में कुछ नया नहीं है। वहीं, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने भी इस लव स्टोरी के लिए चुनौती बढ़ाई हैं। धर्मा प्रोडक्शन की ये फिल्म जेनजी की लव स्टोरी पर आधारित है। जिसमें कॉलेज का प्यार, शादी, बच्चा और फिर जिम्मेदारियों के बोझ से तलाक आजकल की कहानी को बयां करता है। फिल्म पर ऑडियंस ने रिव्यू तो बहुत अच्छे दिए लेकिन कलेक्शन नहीं बढ़ा सकी।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026