---Advertisement---

Karuppu Box Office Collection Day 11:सूर्या-तृषा कृष्णन ने गिरती कमाई के साथ गाड़े सफलता के नए झंडे, सोमवार को पलटी बॉक्स ऑफिस की बाजी!

Karuppu Box Office Collection Day 11: सूर्या-तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु ने रिलीज के 11वें दिन बहुत अच्छी कमाई की है। जिसके कारण इसका कलेक्शन बहुत जल्द 250 करोड़ होने वाला है। इस फिल्म ने सिर्फ साउथ की दो भाषाओं से महारिकॉर्ड बनाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 26, 2026 12:19 अपराह्न

Karuppu Box Office Collection Day 11
Follow Us
---Advertisement---

Karuppu Box Office Collection Day 11:  साउथ एक्टर सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’  तमिल और तेलगु भाषा में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस मूवी को 15 मई 2026 को रिलीज किया गया था। तभी से इसका जादू  नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल ऑडियंस पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को करुप्पु की कमाई में गिरावट जरुर दर्ज की गई है। लेकिन ये 250 करोड़ के पास पहुंचने वाली है। गिरती कमाई के साथ ये फिल्म नया इतिहास रचने की तरफ बढ़ रही है। यही कारण है कि, हिन्दी ऑडियंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रही है।

Karuppu Box Office Collection Day 11 कितना हुआ?

करुप्पु ने रिलीज के 11वें दिन 5.90 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 4457 शोज से हुई है। इसका बजट 140 करोड़ के आस-पास है। लेकिन अभी तक ये मूवी भारत में 179.15 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसके साथ ही ओवरसीज में 68 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। करुप्पु की का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 247.15 करोड़ रुपए हो चुका है। ये बहुत जल्द 250 करोड़ को पार करने वाला है। करुप्पु साल 2026 की सबसे हिट तमिल फिल्म बन चुकी है। इस मूवी का ऑडियंस पर क्रेज कुछ इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि, ये मोहन लाल की साउथ मूवी दृश्यम 3 को भी पछाड़े हुए है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी  किए हैं।

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ ने कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं?

सूर्या और तृषा कृष्णन की ये मूवी कोर्ट और न्याय के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसमें सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब दैविए शक्ति की एंट्री होती है। करुप्पु ने 11 दिनों के अंदर ही कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। ये साउथ एक्टर सूर्या के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन गई है। इतना ही नहीं 2026 की की सबसे बड़ी तमिल ओपनर फिल्म बन चुकी है। सूर्या के करियर की ये सबसे बड़ी 200 करोड़ कामने वाली फिल्म बन चुकी है। करुप्पु धीरे-धीरे कई बड़े रिकॉर्ड बनाती जा रही है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026