---Advertisement---

FWICE से विरोध के बीच दिखे Ranveer Singh, क्या करियर पर लगा ग्रहण, टीम ने दी ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर सफाई

Ranveer Singh: क्या फिल्म इंडस्ट्री में पूरी तरह से बैन कर दिए जाएंगे धुरंधर एक्टर, आइए जानते हैं डॉन 3 को छोड़ना कैसे उन पर भारी पड़ा है और कैसे इस मुसीबत से उबर पाएंगे एक्टर, सोशल मीडिया पर टीम ने भी दी सफाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2026 10:47 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: धुरंधर और धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई से दुनिया भर में एक्टर ने अपना दबदबा दिखाया है लेकिन क्या डॉन 3 को छोड़ने का फैसला उनके लिए गलत साबित हुआ। क्या उनके करियर पर ब्रेक लग गया है। ‘डॉन 3‘ विवाद को लेकर आखिर FWICE की तरफ से क्यों उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रणवीर सिंह के फैंस यह सभी सवाल जानने के लिए परेशान है लेकिन इस सबके बीच उनकी टीम की तरफ से यह बताया गया कि आखिर क्यों एक्टर चुप हैं। वहीं अब रणवीर सिंह को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वह अपने मुंह को छुपाते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

डॉन 3 विवाद पर क्यों चुप हैं रणवीर सिंह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

वहीं डॉन 3 विवाद को लेकर टीम ने कहा, “रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रैंचाइज़ी से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। डॉन 3 को लेकर हाल के डेवलपमेंट्स के दौरान, उन्होंने जान-बूझकर चुप रहना चुना है, उनका मानना ​​है कि प्रोफेशनल बातचीत और पर्सनल इक्वेशन को इज्ज़त, मैच्योरिटी और आपसी सम्मान के साथ सबसे अच्छे से संभाला जाता है। हालांकि समय के साथ कई बातें और अंदाज़े सामने आए हैं, रणवीर ने कभी भी पब्लिकली जवाब देना या अंदाज़ों में हिस्सा लेना ज़रूरी नहीं समझा। उनका फोकस पूरी तरह से अपने काम और आगे के कमिटमेंट्स पर है।”

डॉन 3 फ्रेंचाइजी का सम्मान करते हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की टीम ने आगे कहा कि “वह इसमें शामिल सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं और ईमानदारी से फ्रैंचाइज़ की लगातार सफलता की कामना करते हैं। ऐसे पलों में संयम और नरमी चुनना हमेशा उनका सोचा-समझा फैसला रहा है, और वह आगे भी यही रवैया बनाए रखेंगे।”

रणवीर सिंह को बैन करते हुए क्या कहा गया

FWICE के अशोक पंडित ने कहा कि फरहान अख्तर डॉन 3 से अचानक निकलने के लिए रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये चाहते हैं। फरहान को 45 करोड़ का नुकसान हुआ। रणवीर सिंह की वजह से सभी टेक्नीशियन, स्पॉट बॉय, कैमरामैन की नौकरी चली गई। शूटिंग सेटअप पहले से ही प्लान किया गया था। कोई भी स्टार नियमों से बड़ा नहीं होता। हम रणवीर सिंह को बैन कर रहे हैं। आप ऐसी फिल्म कैसे छोड़ सकते हैं जिस पर कई लोगों ने तीन साल तक काम किया हो।” इसके साथ ही अशोक पंडित ने यह भी कहा कि इस बैन की वजह से रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म पर प्रभाव पड़ेगा।

इस हाल में दिखे Ranveer Singh

वहीं इस सबके बीच रणवीर सिंह को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां एक्टर व्हाइट कुर्ता को ब्लैक नेहरू जैकेट के साथ स्टाइल करते हुए दिखे। ब्लैक गॉगल्स और चेहरे पर मास्क लगाए हुए वह नजर आए। वहीं डॉन 3 को लेकर विवाद आखिर कब तक थमता है और क्या धुरंधर एक्टर आगे इंडस्ट्री में काम कर पाते हैं इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह प्रलय में नजर आने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026