---Advertisement---

आखिर कहां गायब हुई सलमान खान की यह हिरोइन, लाइमलाइट से दूर सनम बेवफा की ‘रुखसार’ कर रही ये काम

Chandni: बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे बुलंदियों पर चढ़ जाते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि अर्थ से फर्श पर भी स्टार्स को गिरते हुए देखा गया है। कुछ फिल्मों से अपनी पहचान बनाने के बाद कई सितारे जैसे इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं और उनका नाम और निशान भी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 7, 2024 3:06 अपराह्न

CHANDNI
Follow Us
---Advertisement---

Chandni: बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे बुलंदियों पर चढ़ जाते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि अर्थ से फर्श पर भी स्टार्स को गिरते हुए देखा गया है। कुछ फिल्मों से अपनी पहचान बनाने के बाद कई सितारे जैसे इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं और उनका नाम और निशान भी नहीं बचता है। फिर उनकी पुरानी फिल्मों को देखने के बाद लोग सर्च करने लगते हैं कि आखिर ये सितारे कहां गायब हुए। कुछ ऐसी ही कहानी है ‘सनम बेवफा’ की रुखसार की। जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान के साथ इस हिट फिल्म में नजर आने वाली Chandni एक्ट्रेस की जो स्टारडम पाने के बावजूद लाइमलाइट से दूर हो गई।

Chandni को इस तरह मिला ‘सनम बेवफा’ का ऑफर

‘सनम बेवफा’ फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म काफी हिट भी हुई थी। ‘रुखसार’ बनी चांदनी लोगों के दिलों में खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक में अपनी पहचान बना ली थी। इसके बाद वह आज इंडस्ट्री से गायब हो चुकी है। अगर चांदनी की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाली थी और उनका नाम नवोदिता शर्मा था रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि ‘सनम बेवफा’ फिल्म के लिए उन्होंने एक विज्ञापन देखा था जिसमें हीरोइन की तलाश जारी थी। चांदनी ने जब यह देखा कि इस फिल्म में सलमान खान नजर आने वाले हैं तो उन्होंने इस फॉर्म को भरा और उनका सिलेक्शन हो गया था।

Chandni हुई इस वजह से असफल

कहा जाता है कि निर्माता निर्देशक सावन कुमार के साथ अपने कमिटमेंट की वजह से चांदनी को बॉलीवुड में अन्य फिल्में में काम करने का मौका नहीं मिला। इसी वजह से वह पीछे रह गई। जब कमिटमेंट खत्म हुआ तो वह कुछ फिल्मों में नजर तो आई लेकिन लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें कोई पहचान नहीं मिली। धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री से दूर होती गई और आज वह लाइमलाइट से दूर होकर अपनी एक जिंदगी जी रही है।

Chandni अब करती है ये काम

रिपोर्ट्स की माने तो चांदनी ने साल 1994 में अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन सतीश शर्मा से शादी कर ली थी। आज उनकी दो बेटियां हैं करिश्मा और करीना। चांदनी आखिरी बार 1996 में ‘हाहाकार’ फिल्म में नजर आई थी लेकिन फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया गया। इसके बाद वह हमेशा के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चांदनी फ्लोरिडा में अपने फैमिली के साथ रह रही हैं और वहां C Studios डांस स्कूल चलाती है जहां वह इंडियन डांस सिखाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026