---Advertisement---

Chandramukhi 2: क्या ‘Jawan’ की कमाई देख घबरा गईं क्वीन कंगना? जानें किस वजह से टली रिलीज़ 

Chandramukhi 2 को लेकर Kangana Ranaut के फैंस काफ़ी उत्साहित हैं। वही शनिवार को मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट को 15 सितंबर से आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके बाद यह क़यास लगाए जा रहे हैं कि फ़िल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने की वजह शाहरुख़ की हाल ही में रिलीज़ हुई ‘Jawan’ है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 9, 2023 6:15 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Chandramukhi 2: अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फ़िल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में साउथ की इस फ़िल्म का ज़बरदस्त ट्रेलर रिलीज़ हुआ था जिसमें कंगना के किरदार की लोगों ने खूब तारीफ़ की थी। वहीं अब फ़िल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इस खबर के बाद से यह क़यास लगाए जा रहा हैं कि शाहरुख़ खान की ‘जवान’ की पॉपुलैरिटी देख कंगना की फ़िल्म की रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया गया है। 

इस वजह से टली Kangana Ranaut की फ़िल्म ‘Chandramukhi 2’ की रिलीज़

दरअसल शनिवार को Kangana Ranaut कि फ़िल्म ‘Chandramukhi 2’ के मेकर्स ने फ़िल्म का एक टीज़र जारी किया है। इस टीज़र को जारी करते हुए मेकर्स द्वारा फ़िल्म की रिलीज़ को आगे बढ़ाने का ऐलान किया गया है। फ़िल्म की नई रिलीज़ डेट की घोषणा करते हुए मेकर्स ने लिखा “तकनीकी देरी के कारण चंद्रमुखी 2 की रिलीज़ डेट 28 सितंबर कर दी गई है। वेट्टैयन और चंद्रमुखी पहले से कहीं अधिक उग्र होकर वापस आएंगे। एक अतिरिक्त विशेष सौगात के साथ आप से सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।”

क्या ‘Jawan’ के कारण टली क्वीन कंगना की फ़िल्म? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Kangana Ranaut की फ़िल्म ‘Chandramukhi 2’ पहले 15 सितंबर को रिलीज़ होने वाली थी। वहीं अब यह फ़िल्म 15 तारीख़ को रिलीज़ न होकर 28 सितंबर को रिलीज़ होगी। वहीं फ़िल्म Jawan की रिलीज़ के बाद से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज़ हो गई थी कि शायद Shah Rukh Khan की फ़िल्म का बढ़ता क्रेज़ देखकर कंगना की फ़िल्म ‘Chandramukhi 2’ की रिलीज़ को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं अब मेकर्स द्वारा फ़िल्म की नई रिलीज़ डेट जारी करने के बाद इन सभी अफ़वाहों की पुष्टि हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मई 25, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 10

मई 25, 2026

Ghis Ghis Ghis Song

मई 25, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3 

मई 25, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026