---Advertisement---

Chandu Champion: बुर्ज खलीफा पर इतिहास रचने में कामयाब हुए कार्तिक आर्यन, जानिए कितनी हो सकती है ओपनिंग डे की कमाई

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का बुर्ज खलीफा पर जादू देखने को मिला। वहीं कहा जा रहा है कि इतनी कमाई कर सकती है ओपनिंग डे पर कार्तिक की फिल्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2024 5:37 अपराह्न

Chandu Champion
Follow Us
---Advertisement---

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है लेकिन रिलीज से पहले यह फिल्म एक और माइलस्टोन को साबित करने में कामयाब रही है। जी हां, इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक और रिकॉर्ड को अपने नाम किया है और इसका जवाब बुर्ज खलीफा पर देखने को मिला है। ऐसे में कार्तिक के फैंस के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। निश्चित तौर पर उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस की बेताबी बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं क्या है यह माजरा।

फिल्म ने रचा इतिहास

बुर्ज खलीफा पर फिल्मों के ट्रेलर को लॉन्च होते हुए तो आपने देखा होगा लेकिन क्या कभी बुर्ज खलीफा पर एडवांस बुकिंग की ओपनिंग शुरू होने की घोषणा होते हुए देखा है। अगर नहीं तो चंदू चैंपियन की घोषणा बुर्ज खलीफा पर की गई वह भी एडवांस बुकिंग को लेकर। यह नजारा निश्चित तौर पर फैंस को एक्साइटेड कर देने के लिए काफी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह चंदू चैंपियन से कार्तिक आर्यन के लुक के साथ बुर्ज खलीफा पर एडवांस बुकिंग की अनाउंसमेंट की गई और इस दौरान कार्तिक के चेहरे पर खुशी देखने लायक है।

फिल्म के लिए कार्तिक ने की काफी मेहनत

कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन वह पहली फिल्म है जिसकी एडवांस बुकिंग की घोषणा बुर्ज खलीफा पर शानदार अंदाज में की गई है। ऐसे में लोगों की बेताबी बढ़ गई। यह फिल्म फिलहाल सबसे ज्यादा ट्रेडिंग लिस्ट में शुमार है। जहां एक से बढ़कर एक गाने फिल्म के रिलीज हो रहे हैं। वहीं इस फिल्म में चंदू चैंपियन के किरदार के लिए कार्तिक ने अपनी जी जान लगा दी है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 90 किलो के फ्रेडी से 72 किलो के चंदू चैंपियन बने।

ओपनिंग डे पर होगी कितनी कमाई

बता दें कि चंदू चैंपियन फिल्म को लेकर लगातार क्रेज बरकरार है और ऐसे में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म रिलीज को महज 5 दिन शेष रहे हैं और ऐसे में एडवांस बुकिंग की शुरुआत निश्चित तौर पर फैंस के लिए तोहफा है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 15 करोड़ की कमाई कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026