---Advertisement---

Chandu Champion Song: ‘सरफिरा’ बनकर दिल जीतने आए कार्तिक आर्यन, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे जुनूनी

Chandu Champion Song: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' से एक और गाना रिलीज होने के बाद देखने को मिल रहा है खुमार, वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2024 7:19 अपराह्न

Chandu Champion Song
Follow Us
---Advertisement---

Chandu Champion Song: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है जिसे देखने के बाद फैंस हैरान रह गए। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक बार फिर कार्तिक का अलग अंदाज देख फैंस एक्साइटेड हैं और उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग गाने पर जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं और इस जुनून पर फिदा हो गए हैं। चंदू चैंपियन का यह गाना ‘सरफिरा’ देखने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे और इस गाने के जरिए कार्तिक आर्यन ने फिल्म की कहानी और इसे बनाने के लिए मेहनत की झलक भी दिखाई है।

गाने में दिखा कार्तिक का जज्बा

इस गाने के वीडियो में कार्तिक कहते हैं कि इतना चैलेंज हो जाएगा यह मैंने सोचा नहीं था। इतना हैक्टिक होगा क्योंकि यह एक ऐसी ही फिल्म है और मुझे गर्व है। इसके साथ ही यह भी दिखाया जाता है कि निर्देशक कबीर खान कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। कबीर खान बता रहे हैं कि सरफ़रोशी का इरादा कार्तिक आर्यन में था। यही वजह है कि उन्होंने 90 किलो की फ्रेडी से 72 किलो के चंदू चैंपियन बन गए और यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन है।

फिल्म है कार्तिक के लिए खास

‘सरफिरा’ गाने के लिरिक्स कौसर मुनीर में दिए हैं तो सिंगर श्रीरमा चंद्र है। इस गाने के धुन और लिरिक्स देखने के बाद आप भी खो जाएंगे। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे उन्होंने अपने 39 परसेंट फैट को रिड्यूस किया और जिम में किस कदर पसीना बहाते हुए नजर आए हैं। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि उनकी यह फिल्म उनकी जिंदगी और करियर के लिए किस कदर मायने रखती है।

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

कार्तिक आर्यन किया फिल्म 14 जून 2022 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है जिसके लिए लंबे समय तक इंतजार कर रहे हैं यह गाना उनके ट्रांसपोर्टेशन की जर्नी का है जो निष्कर्ष के लिए इंस्पायरिंग है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026