---Advertisement---

Chandu Champion: Kartik Aaryan के नए पोस्टर को देख पहचान नहीं पाएंगे, सिर्फ लंगोट पहनकर दौड़ते नजर आए ‘चैंपियन’

Chandu Champion: चंदू चैंपियन से नए पोस्टर को शेयर करते हुए कार्तिक ने बढ़ाई बेताबी। चर्चा में आए एक्टर, धांसू लुक देखने के बाद हो जाएंगे क्रेजी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2024 12:24 अपराह्न

Chandu Champion
Follow Us
---Advertisement---

Chandu Champion: बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म से एक पोस्टर शेयर करते हुए लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। कहने में दो राय नहीं है कि कार्तिक आर्यन को देखने के बाद आपकी निगाहें अटक जाएगी। आप शायद पहचान से भी इंकार कर जाए। उनके इस अवतार को देखने के बाद आप फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो जाएंगे। कहने में दो राय नहीं है कि एक बार फिर अलग अवतार में फैंस के दिलों को जीतने के लिए आ रहे हैं कार्तिक।

कार्तिक के लिए खास है यह फिल्म

कार्तिक आर्यन ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चैंपियन आ रहा है अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और विशेष फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए बेहद उत्साहित और गौरवान्वित हूं।” इस पोस्टर की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि कार्तिक सिर्फ लंगोट पहनकर मैदान में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका चेहरा और शरीर कीचड़ और मिट्टी से सना हुआ है। उनका यह धांसू लुक किसी के भी दिल जीतने के लिए काफी है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म कार्तिक के लिए खास है और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। जहां तक इस फिल्म की बात करें तो यह 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह पैरालंपिक में गोल्ड मेडल विनर मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में फैंस दीवाने हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026