---Advertisement---

Chauhaan Teaser: ’75 साल बाद पत्थर का जवाब…’ शाहरुख खान के ‘पठान’ का अजय देवगन ने उड़ाया मजाक, अंत में मिला ट्विस्ट

Chauhaan Teaser: क्या अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म से शाहरुख खान का मजाक उड़ाया है। आइए जानते हैं आखिर टीजर में क्या दिखाया गया जिसने के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है और पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2026 4:44 अपराह्न

Chauhaan Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Chauhaan Teaser: फुल ऑन एक्शन अवतार में एक बार फिर से पर्दे पर कुछ सुनामी करने की तैयारी में अजय देवगन जुट चुके हैं। ऐसे में उनकी आने वाली फिल्म चौहान के टीजर ने लोगों का दिल खुश कर दिया है लेकिन इस सब के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या वाकई एक्टर की तरफ से शाहरुख खान का मजाक उड़ाया गया। आइए जानते हैं क्यों लोग बातें बनाने लगे हैं और इस टीजर को बार-बार देखा जा रहा है। वहीं फैंस रिलीज से पहले ही इसे ब्लॉकबस्टर मान बैठे हैं। आइए जानते हैं चौहान टीजर में क्या दिखाया गया है।

अजय देवगन का Chauhaan Teaser में डायलॉग सुन खुश हुए फैंस

चौहान टीजर में पहले आवाज आती है कि चौराहे पर 300 लड़के थे घर सिर्फ 270 पहुंचे 30 लड़के कम है। उसके बाद अजय देवगन कहते हैं, “गलती हमारी नहीं थी ऑर्डर ऊपर से आए थे ईट का जवाब पत्थर से लेकिन अगर सामने वाला पत्थर ही उठा ले तो जवाब क्या। 75 साल 15 लाख फौजी 35000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट उसके बाद भी पत्थर का जवाब नहीं।” टीजर में अजय देवगन कहते हैं कि 75 साल के बाद जवाब आ रहा है पठानों से कहना चौहान आ रहा है।

शाहरुख खान का क्या अजय देवगन ने उड़ाया मजाक

इस बात में कोई शक नहीं है कि अजय देवगन की डायलॉग डिलीवरी जबरदस्त है और यह फैंस की एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर ले जाने के लिए काफी है। सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है अंत में टेस्ट जहां वह यह कहते हुए नजर आते हैं कि “पठानों से कहना चौहान आ रहा है।” इसके बाद लोग इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यहां तक का गए कि उन्होंने इशारों इशारों में शाहरुख खान की चुटकी ली है। जहां एक यूजर ने कहा ओमजी ब्लॉकबस्टर तो एक ने कहा यह शाहरुख खान की जवान को कॉपी कर रहा है और लोग मास्क ल लुक पर टिप्पणी की है।

कब रिलीज हो रही है चौहान

चौहान टीजर को जारी करते हुए कैप्शन में बताया गया कि “चौहान आ रहा है वीरू देवगन के बर्थ एनिवर्सरी पर ओजी एक्शन स्टार अजय देवगन की ओजी एंटरटेनर के तौर पर वापसी हो रही है जो बड़ी स्क्रीन के लिए बनी है।” इसके साथ ही रिलीज तारीख 1 अक्टूबर 2017 बताया गया है। नीरज यादव के निर्देशन में यह बनने वाली हैं और इसे ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026