---Advertisement---

Chhaava Box Office Collection Day 11: रिलीज के 11वें दिन Vicky Kaushal और Rashmika Mandanna की ‘छावा’ गिरी औंधे मुंह, कमाई में भारी गिरावट

Chhaava Box Office Collection Day 11: रिलीज के 11वें दिन विक्की कौशल की छावा को बड़ा झटका लग गया है। फिल्म की कमाई में अचानक से गिरावट आ गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 25, 2025 11:02 पूर्वाह्न

Chhaava Box Office Collection Day 11
Follow Us
---Advertisement---

Chhaava Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर आए दिन सफलता के झंडे गाड़ती ‘छावा’ को अचानक से झटका लग गया है। Vicky Kaushal और एक्ट्रेस Rashmika Mandanna की फिल्म की अचानक से कमाई गिर गई है। रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने मात्र 18.50 करोड़ रुपए ही कमाए। इससे पहले रविवार को 40 करोड़ का कलेक्शन किया था। रिलीज के बाद ये गिरावट पहली बार दर्ज की गई है। छत्रपति संभाजी महाराज यानी की ‘छावा’ की उपलब्धियों को दिखाती ये एक एतिहासिक फिल्म वाकई में इतिहास रचने में कामयाब हुई है। लेकिन अब धीरे-धीरे करके फिल्म का जादू लगता है कि, खत्म हो रहा है।

Chhaava Box Office Collection Day 11 बुरी तरह से लुढ़का

‘छावा’ के बजट की बात करें तो इस फिल्म को मेकर्स ने लगभग 130 करोड़ की लागत से बनाया है। अभी तक ये मूवी 345.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

Picture Credit: Sacnilk

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, किस तरह से ये मूवी इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। 11वें दिन के Box Office Collection की बात करें तो इस मूवी ने 18.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, इससे पहले ये कमाई 40 करोड़ रुपए थी। सोमवार को विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मूवी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। मूवी इस साल की अभी तक ये सबसे हिट मूवी साबित हो गई है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk की तरफ से जारी किए गए हैं।

छावा की स्टोरी क्या है?

आपको बता दें, छत्रपति संभाजी महाराज महान मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे थे। उन्होंने अपने जीवन में कई युद्ध जीते ये फिल्म उन्हीं के ऊपर बनी हुई है। संभाजी महाराज को प्यार से ‘छावा’ कहा जाता था। फिल्म में Chhaava का किरदार Vicky Kaushal ने निभाया है। वहीं, Rashmika Mandanna की भी प्रमुख भूमिका है। वहीं, अक्षय खन्ना मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में हैं। ये एक ऐतिहासिक फिल्म के जिसके डायरेक्टर लक्ष्मन उतेकर हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026