Chitrangada Singh: आज फिल्मों से चित्रांगदा सिंह भले ही थोड़ी दूर हैं लेकिन वह अपने स्टाइल और फैशन से आज भी समझौता करने में पीछे नहीं है। बढ़ती उम्र के बावजूद खुद को फिट रखना एक्ट्रेस खूब जानती हैं। इस बीच उन्हें हाल ही में स्पॉट किया गया और उनका अंदाज देख लोग कायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में चित्रांगदा कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक पेंट को स्टाइल कर रही हैं। इस लुक को उन्होंने गॉगल्स से कम्पलीट किया है। यह वीडियो फैंस के लिए काफी खास है।
चिक स्टाइल में स्पॉट हुईं Chitrangada Singh, फैशन से लेकर पोज तक को देख फैंस हुए बोल्ड
