---Advertisement---

Crew: ‘तेरा नी मैं लवर’ गाने के BTS में करीना को बांहों में लिए रोमांटिक दिखे दिलजीत, बैकलेस ड्रेस में बेबो ने लगाई आग

Crew: करीना कपूर कृति सेनन और तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ से जबरदस्त धमाका होने वाला है और इसकी एक झलक चर्चा में है। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर झलक दिखाई है। इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। दरअसल दिलजीत बॉलीवुड की बेबो के साथ रोमांटिक पोज ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2024 5:30 अपराह्न

CREW
Follow Us
---Advertisement---

Crew: करीना कपूर कृति सेनन और तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ से जबरदस्त धमाका होने वाला है और इसकी एक झलक चर्चा में है। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर झलक दिखाई है। इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। दरअसल दिलजीत बॉलीवुड की बेबो के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए और सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर सुर्खियों में है। कहने में तो दो राय नहीं है कि दोनों का अंदाज दिलकश है। इसे देखने के बाद फैंस की बेताबी बढ़नी लाजमी है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस तस्वीर में जो है सुर्खियों में।

Crew में बेबो का अंदाज देखने लायक

दिलजीत ने करीना कपूर खान के साथ एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “तेरा नी मैं लवर, करीना कपूर खान।” वहीं करीना दिलजीत ने अपनी तीन तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह उन्हें अपनी बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। रेड बैकलेस ड्रेस और फ्लॉपी हेयर स्टाइल में बेबो का अंदाज देखने लायक है। वहीं पंजाबी मुंडा बने दिलजीत सुर्खियों में आ गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह अंदाज देखने लायक है और दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

Crew तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही

इन तस्वीरों को अब तक 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही है और रेड ड्रेस में उनका स्टाइलिश पोज देखने लायक है। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कॉमेडियन कपिल शर्मा स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाले हैं। तब्बू कृति सेनन और करीना कपूर की फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। एयर होस्टेस की जिंदगी जी रही तीन महिलाओं की यह कहानी है और उनका सफर दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026