---Advertisement---

पाकिस्तान की नापाक साजिश पर तमाचा है बॉलीवुड की ये 5 फिल्में! दशकों तक याद रहेगी सीमा पार आतंकवाद की ये कहानी

Cross Border Terrorism: पहलगाम टेरर अटैक के बीच अगर आप सीमा पार आतंकवाद की कहानी को देखना चाहते हैं तो आप इन पांच फिल्मों को जरूर एंजॉय करें। ये निश्चित तौर पर पाकिस्तान की नापाक साजिश को पर्दाफाश करती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 25, 2025 5:37 अपराह्न

Cross Border Terrorism
Follow Us
---Advertisement---

Cross Border Terrorism: पहलगाम टेरर अटैक से दुनिया स्तब्ध है और निश्चित तौर पर इसने हर भारतीय को झकझोर कर रख दिया है। निर्दोष लोगों की मौत को लोग कभी नहीं भूल पाएंगे और ऐसे में आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर भी लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। भारतीय सिनेमा पाकिस्तान की नापाक साजिश पर हमेशा फिल्में बनाती रही है और Cross Border Terrorism को लेकर फिल्में लोगों के जहन में कुछ इस कदर बस चुकी है कि लोग उन्हें दशकों तक याद रखेंगे। ये फिल्में पाकिस्तान और आतंकवाद पर तमाचे से कम नहीं है जिसे देखने के बाद दिल झकझोर उठेगा।

URI में दिखती है Cross Border Terrorism

Credit- RSVP

आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली 2019 में ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायलॉग को आज भी लोग नहीं भूल पाए हैं। फिल्म में विक्की कौशल अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके हैं। भारतीय सेना के मेजर विहान सिंह शेरगिल के किरदार में उन्होंने कश्मीर के उरी में सैनिक टुकड़े पर हमला कर जवानों की जान लेने वाले आतंकियों के सामने डटकर खड़े दिखे। देशभक्ति का यह जुनून लोग कभी नहीं भूल पाएंगे।

मां तुझे सलाम भी है आतंकवाद का पर्दाफाश करने वाली फिल्म

Credit- Goldmines Bollywood

2002 में आई फिल्म Maa Tujhe Salaam में सनी देओल की धमाकेदार एक्शन को शायद ही लोग भूल पाए। टीनू वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म आतंकवादियों के खिलाफ विरोध और भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद के दौरान उस सैनिक की कहानी है। अपने कर्तव्य और देश की रक्षा के लिए जान जोखिम में डालने के लिए तत्पर रहता है। निश्चित तौर पर सीमा पार आतंकवाद की कहानी आपको झकझोर देगी।

फना को देख हो जाएंगे भावुक

Credit- YRF

Cross Border Terrorism की बात करें तो कुणाल कोहली के निर्देशन में आमिर खान और काजोल की फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। आतंकवाद और पाकिस्तान की नापाक साजिश का यह फिल्म पर्दाफाश करती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकवाद की वजह से काजोल और आमिर खान की मुलाकात नहीं हो पाती है क्योंकि आतंकवादी संगठन के सदस्य के तौर पर वह फंसे होते हैं।

Alia Bhatt की राजी को भूल नहीं पाएंगे लोग

Credit- Junglee Pictures

आलिया भट्ट की Raazi जो मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी है लोगों को दशकों तक याद रहेगी जिसमें भारतीय लड़की को देश के लिए जासूस बनाया जाता है। ऐसे में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी विक्की कौशल से शादी होती है देश रक्षा और बलिदान की यह कहानी भी Cross Border Terrorism को दर्शाती है।

Sarfarosh देख हिल जाएंगे Aamir Khan के फैंस

Credit- Tips Films

जॉन मैथ्यू मैथन द्वारा निर्देशित 1999 की फिल्म सरफरोश जो एक आईपीएस अधिकारी के आसपास घूमती है। वह सीमा पार आतंकवाद को मिटाने के लिए अडिग है। नसीरुद्दीन शाह, आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की फिल्म में आतंकवाद के अलग चेहरे को दिखाया गया है जहां आतंकवादी एक भाई की जान ले लेता है तो पिता को घायल कर देता है। यह एक बदले की कहानी है।

सीमा पार आतंकवाद की 5 कहानियां आप निश्चित तौर पर पहलगाम टेरर अटैक के बीच देख सकते हैं जो वाकई दमदार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026