---Advertisement---

Daayra Box Office Collection Day 2: करीना कपूर की लोकप्रियता के आगे कुणाल खेमू की ‘वाइब’ ने मारी बाजी, कमाई में कांटें की दिखी जंग

Daayra Box Office Collection Day 2: करीना कपूर की फिल्म के सामने एक बार फिर कुणाल खेमू का दबदबा देखा गया और दोनों की फिल्मों की कमाई में अंतर निश्चित तौर पर फैंस के लिए सरप्राइजिंग है। जानिए कैसे एक दूसरे पर हावी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2026 1:13 अपराह्न

Daayra Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Daayra Box Office Collection Day 2: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे लोकप्रिय सितारों से सजी हुई मेघना गुलजार की फिल्म रिलीज तो हुई लेकिन यह अपनी उस कदर पकड़ बनाने में फिलहाल कामयाब नहीं हो पा रही है। चौका देने वाली बात यह है कि फिलहाल दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 के सामने एक बार फिर कुणाल खेमू की वाइब का क्रेज देखा जा रहा है। कमाई में बढ़त दिखाई है। ऐसे में आखिर शनिवार को कलेक्शन के मामले में कैसे वाइब के साथ कांटे की टक्कर दिखी है जो वाकई जबरदस्त है क्योंकि नवाब खानदान से ही दोनों ताल्लुक रखते हैं।

कैसे करीना कपूर की दायरा ने लोगों को किया हैरान

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 यानि पहले शनिवार की बात करें तो इसने 1.60 करोड़ रुपए की कमाई की है। एक करोड़ की ओपनिंग करने वाली करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भले ही बढ़त दर्ज हुई है लेकिन वीकेंड होने के बावजूद सिर्फ 60 लाख बढ़ोतरी काफी कम है। इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 2.60 करोड़ हो चुकी है। ऐसे में आगे किस तरह से करीना की फिल्म लोगों के बीच अपनी धाक जमा पाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। फिलहाल तो कुणाल खेमू की वाइब का दबदबा देखा जा रहा है।

कुणाल खेमू ने इस तरह से Daayra Box Office Collection Day 2 के सामने दिखा दी दमखम

दायरा के साथ रिलीज हुई कुणाल खेमू की फिल्म की बात करें तो इसने भारत में 4.35 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जहां शनिवार को फिल्म की कमाई 2.65 करोड़ रुपए बताई जा रही है और 1.60 करोड़ कमाने वाले दायरा के सामने इसने अपना कमाल दिखाया है। दोनों फिल्मों के बीच अंतर को लेकर लोगों के बीच लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है क्योंकि भाभी के साथ ननदोई की कांटे की टक्कर देखी जा रही है। ऐसे में कौन किस पर आगे चलकर हावी पड़ती है और ओवरऑल कितना कलेक्शन हो पाता है इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026