---Advertisement---

Daayra Box Office Collection Day 3: करीना कपूर को फैंस और ऑडियंस ने दिखाया ठेंगा! जानें ‘दायरा’ फिल्म का टोटल कलेक्शन

Daayra Box Office Collection Day 3: करीना कपूर खान की फिल्म 'दायरा' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। रिलीज के तीसरे दिन मूवी की कमाई में भयंकर गिरावट दर्ज की गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 21, 2026 2:02 अपराह्न

Daayra Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

Daayra Box Office Collection Day 3:बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान 2 साल बाद सिनेमाघरों में ‘दायरा’ फिल्म के जरुए वापस लौटीं है। इस मूवी को 18 सितंबर 2026 को रिलीज किया गया है।ये फिल्म पुलिस एनकाउंटर पर आधारित है। इसमें क्राइम के साथ एक्शन और सस्पेंस भरपूर मात्रा में है। इसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी को काफी हटकर दिखाया गया है। लेकिन दमदार एक्टिंग, स्टोरी और  स्टारकास्ट के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पा रही है। फिल्म ने पहले ही वीकेंड पर दमतोड़ दिया है।

Daayra Box Office Collection Day 3 कितना  हुआ?

‘दायरा’ मूवी ने रिलीज के तीसरे दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 1829 शोज से हुई है। भारत में करीना कपूर खान की फिल्म टोटल कमाई 5.40 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसे ‘राजी’ और ‘तलवार’ जैसी हट फिल्में बना चुकी मशहूर फिल्ममेकर मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इसका बजट 50 करोड़ के आस-पास है। ऑपनिंग डे पर इस मूवी ने 1 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 1.75 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म पर ऑडियंस का काफी ठंडा रिएक्शन देखने को मिल रहा है। इसके कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने  जारी किए हैं.

करीना कपूर खान की ‘दायरा’ फिल्म का क्यों गिरा कलेक्शन?

‘दायरा’ फिल्म के गिरते कलेक्शन के कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं। इस मूवी को स्टारकास्ट के हिसाब से बहुत ही कम शोज मिले हैं। फिल्म को 2300 के आस-पास स्क्रीन्स मिलने से इसकी कमाई पर साफ असर देखने को मिल रहा है। वहीं, ‘हनुमान अंश’ , ‘मिर्जापुर द मूवी’, और ‘वाइब ‘ का बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही दबदबा होने के कारण करीना कपूर की ये फिल्म दम तोड़ती हुई दिख रही है। इसका एक और प्रमुख कारण सेंसिटिव और डार्क सब्जेक्ट  माना जा रहा है। ये हैदराबाद के दिशा केस पर आधारित फिल्म है। गैंग रेप और एनकाउंट पर आधारित ये फिल्म ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में फेल होती दिख रही है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026