---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 38: ‘हनुमान अंश’ और पंकज त्रिपाठी के सामने सीना ताने खड़े इमरान हाशमी! 38 वें दिन भी चला जादू

Awarapan 2 Box Office Collection Day 38:  इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा रही है।  रिलीज के दूसरे महीने भी ये बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। इस पर'हनुमान अंश' और पंकज त्रिपाठी की  'मिर्जापुर द मूवी' भी खास असर नहीं डाल सकी है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 21, 2026 12:58 अपराह्न

Awarapan 2 Box Office Collection Day 38
Follow Us
---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 38:  किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए रिलीज के दूसरे महीने बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना काफी मुश्किल होता है। लेकिन इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2 ‘ने ये करके दिखाया है। अगर स्टोरी और स्टारकास्ट के साथ एक्टिंग अच्छी हो तो  फिल्म 38वें दिन भी चलती है। फैंस और ऑडियंस को इमरान और दिशा पाटनी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।  यही कारण है कि, इस मूवी पर हालहि में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’  और ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भी असर नहीं पड़ा है।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 38 कितना हुआ?

‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 38वें दिन 1 लाख का कलेक्शन किया है। इस तरह ये मूवी टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 212.96 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 33.55 करोड़ रुपए हो चुका है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की इस फिल्म का बजट 45 करोड़ के आस-पास है। लेकिन ये अपने बजट से लगभग 4.6 गुना कमा चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

आवारापन 2 फिल्म को क्यों पसंद किया जा रहा?

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2 ‘को पसंद करने के कई सारे बड़े कारण हैं। साल 2007 में आयी ‘आवारापन’ का शिवम पंडित किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि, जब मेकर्स 19 साल बाद इसका पार्ट 2 लेकर आए तो ये आते ही छा गया। इस बार भी ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ का म्यूजिक मैजिक ऑडियंस के दिल और दिमाग पर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, स्टाइलिश एक्शन और ऑरिजनल विजुअल्स फैंस को ध्यान खींच रहे हैं। इसकी कहानी ना सिर्फ सामाज का एक खौफनाक हिस्सा दिखाती है बल्कि सच्चाई से भी कनेक्ट करती है।यही वजह है कि, ये फिल्म लगातार कमाई करती जा रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026