---Advertisement---

भारत छोड़ पति के साथ विदेश शिफ्ट हुईं Dalljiet Kaur, रोमांटिक फोटोज शेयर कर जाहिर की फीलिंग्स

Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर शादी एक बाद लगातार चर्चा में है। वह लगातार फैंस के बीच तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इस बीच अब वह अपने पति निखिल के साथ केन्या शिफ्ट हो गयी हैं। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर कर फैंस को दिल की बात बताई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2023 11:59 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों शादी के बाद लगातार चर्चा में हैं और आए दिन वह अपनी और पति निखिल पटेल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। कुछ तस्वीरों में तो दलजीत बेडरूम की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस के साथ खूब धमाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों में निखिल और दलजीत कोजी नजर आ रहे हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस अपने पति के साथ केन्या चली गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। फैंस इन फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

फोटोज शेयर कर कहीं ये बात

दरअसल शादी के बाद दलजीत कौर ने केन्या से अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में आप दलजीत को उनके साथ मस्ती करते हुए देख सकते हैं। एक फोटो में वह अपने पति के साथ पोज दे रही हैं, जिन्होंने साइकिल चलाने के बाद हेलमेट पहन रखा है, वहीं दूसरी तस्वीरों में वह जिम में नजर आ रही हैं । फोटोज को शेयर कर दलजीत कौर ने कैप्शन में लिखा है, “आज आधिकारिक तौर पर केन्या चले गए। हो सकता है और भी पागलपन हो… और हंसी हो…। और भी खूबसूरत यादें…जादू शुरू होने दो।” फोटोज में कपल रोमांटिक नजर आ रहे हैं।

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: क्या ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? शहनाज गिल ने किया बड़ा खुलासा

दूसरी शादी से हैं दलजीत को उम्मीदें

बता दें कि दलजीत कौर ने 2009 में बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट से शादी की। उनकी शादी केवल 6 साल तक चली और फिर 2015 में उनका तलाक हो गया। कपल का एक बेटा भी है जो फिलहाल दलजीत के साथ है। शालीन ने अतीत में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था जिस वजह से दोनों अलग हो गए थे। तलाक के 8 साल बाद, दलजीत को एक बार फिर प्यार मिला है। इस शादी से एक्ट्रेस को काफी उम्मीदें हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को बता दिया कि वह इस शादी से कितनी खुश हैं।

Also Read: Sunscreen Benefits: हर मौसम में कर सकते हैं सनस्क्रीन का इस्तेमाल, जानिए एक्सपर्ट की राय!

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026