---Advertisement---

De De Pyaar De 2 Song: न्यू डांस स्टेप अनलॉक! अजय देवगन और हनी सिंह ने कंधे पर नचाई ग्लास, ‘झूम शराबी’ देख लोग बोले ‘बेवड़ा सॉन्ग’

De De Pyaar De 2 Song: अजय देवगन और हनी सिंह के दे दे प्यार दे 2 का एक नया गाना झूम शराबी जारी कर दिया गया है और निश्चित तौर पर यह आने वाले वेडिंग सीजन में एक पार्टी सॉन्ग बनने वाला है। आइए देखते हैं वीडियो जो वाकई मजेदार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2025 5:12 अपराह्न

De De Pyaar De 2 Song
Follow Us
---Advertisement---

De De Pyaar De 2 Song: प्यार वर्सेज परिवार को लेकर अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह के साथ धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं और ऐसे में झूम शराबी सॉन्ग जारी किया गया। दे दे प्यार दे 2 सॉन्ग को फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और इसे सुनने के बाद यूजर्स झूमने के लिए मजबूर हो गए। वीडियो में यो यो हनी सिंह के साथ अजय देवगन झूमते हुए नजर आते हैं और इस दौरान कंधे पर ग्लास नचाते हुए दिखे। इस सॉन्ग को देखने के बाद यूजर्स मजे लेते हुए इसे बेवड़ा सॉन्ग बता रहे हैं। आइए देखते हैं मजेदार वीडियो।

न्यू डांस स्टेप ने De De Pyaar De 2 Song को बनाया जबरदस्त

हनी सिंह और अजय देवगन की जोड़ी झूम शराबी सॉन्ग में गजब तड़का का काम कर रही है क्योंकि इसे देखने के बाद फैंस निश्चित तौर पर मदहोश हो गए हैं। सबसे ज्यादा जिस चीज में लोगों का ध्यान खींचा हुआ है वह डांस स्टेप। कंधे पर ग्लास नचाते हुए एक्टर नजर आए हैं तो कभी माथे तो कभी पैर पर ग्लास नचाते दिखे। वहीं तड़का लगाने का काम करती है रकुल प्रीत सिंह जो अपने डांस स्टेप से फैंस को हैरान कर देती है। इस वीडियो में न्यू डांस स्टेप ने सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी और यूजर्स झूमने के लिए मजबूर हो गए हैं।

अजय देवगन और हनी सिंह की जोड़ी ने लोगों को बनाया मदहोश

जाहिर तौर पर दे दे प्यार दे 2 सॉन्ग झूम शराबी में अजय देवगन के साथ हनी सिंह को देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं और दोनों की जोड़ी के कायल हो गए। जहां दोनों का जबरदस्त डांस सोने पर सुहागा का काम कर रहा है। एक यूजर ने कहा मजा आ गया बेवड़ा सॉन्ग तो एक ने कहा बवाल। एक ने कहा अब होगा धमाका। निश्चित तौर पर यह गाना आपके दिल को जीत लेने के लिए काफी है जो फुल ऑन धमाल है और यह वेडिंग सीजन में म्यूजिक और डांस लवर के लिए जबरदस्त तोहफे का काम करने वाला है।

जहां तक पर बात करें दे दे प्यार दे 2 की तो यह 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

फ़रवरी 1, 2026

Amul Masti Dahi Test

फ़रवरी 1, 2026

The Great Indian Kapil Show 4

फ़रवरी 1, 2026

Urfi Javed

फ़रवरी 1, 2026

Veer Paharia

फ़रवरी 1, 2026

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 1, 2026