---Advertisement---

‘लॉजिक जो दिखाई नहीं दे रही…’ Deepak Tijori ने धुरंधर 2 की क्या इस तरह कर दी बेइज्जती, ओटीटी रिलीज से पहले खड़ा किया बवाल

Deepak Tijori: धुरंधर 2 को लोगों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है और आदित्य धर की यह फिल्म जबरदस्त कमाल दिखा रही है। इस सबके बीच दीपक तिजोरी ने इस पर सवाल खड़े करते हुए आखिर ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2026 11:18 पूर्वाह्न

Deepak Tijori
Follow Us
---Advertisement---

Deepak Tijori: 90 के दशक की फिल्मों में कभी विलेन तो कभी सपोर्टिंग रोल में नजर आने वाले एक्टर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। खिलाड़ी, आशिकी, जो जीता वही सिकंदर, कभी हां कभी ना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले दीपक तिजोरी फिलहाल अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि धुरंधर 2 को लेकर टिप्पणी कर चर्चा में आ गए हैं। ओटीटी रिलीज से पहले आखिर दीपक तिजोरी ने ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से धुरंधर द रिवेंज चर्चा में आ गई है। जहां एक तरफ फिल्म कमाई से अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रही है। वहीं इस सब के बीच आखिर इस एक्टर ने क्यों बवाल खड़ा किया है।

आधे गाली-गलौज को म्यूट देख Deepak Tijori ने खड़ा किया बवाल

दीपक तिजोरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे मानना ​​पड़ेगा… शायद मैं कुछ मिस कर रहा हूं। शायद मेरे पास वैसी बुद्धि नहीं है जैसी सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) या उसके बोर्ड सदस्यों के पास है। क्योंकि मुझे सच में यह समझ नहीं आता— आधे गाली-गलौज को म्यूट क्यों करना और बाकी आधे को रहने क्यों देना? कुछ जगहों पर, कुछ को रखना और कुछ को पूरी तरह म्यूट कर देना? खासकर तब, जब फ़िल्म पहले से ही 18+ सर्टिफ़ाइड है, जिसका साफ़ मतलब है कि यह बड़ों के लिए है।”

धुरंधर 2 को लेकर क्या उठा सवाल

इसके साथ ही धुरंधर 2 को लेकर दीपक तिजोरी ने कहा, “तो हम यहां असल में किसे बचा रहे हैं? और किससे… आधे-अधूरे शब्द से? और फिर वह बात आती है जो मुझे सच में उलझन में डाल देती है। वहीं फ़िल्म, एक या दो महीने के अंदर, OTT पर रिलीज़ हो जाती है… पूरी तरह से बिना म्यूट किए… बिना किसी बदलाव के… ठीक वैसी ही जैसी वह असल में बनाई गई थी। और वहीं बच्चे इसे देख लेते हैं… घर पर… परिवार के साथ बैठकर… जिसमें सब कुछ पूरी तरह से सुनाई देता है। तो मैं बस यह समझने की कोशिश कर रहा हूं, सच कहूं तो।

लॉजिक को समझ से परे बताकर सीबीएफसी पर तंज

दीपक तिजोरी ने आगे कहा, “थिएटर में बड़ों के लिए किसी चीज़ को आधा म्यूट करना कितना समझदारी भरा है। जब वही चीज़ कुछ ही समय बाद घर पर पूरे वॉल्यूम में चलती है? शायद यहां कोई ऐसी लॉजिक है जो मुझे दिखाई नहीं दे रही… या शायद, बस शायद… हम गलत चीज़ों के बारे में ज़्यादा सोच रहे हैं। बस समझने की कोशिश कर रहा हूं | सिनेमा लॉजिक | CBFC लॉजिक | हम्म।”

दीपक तिजोरी का धुरंधर 2 को लेकर यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है तो वहीं दूसरी तरफ बात करें इसकी कमाई की तो फिल्म का कलेक्शन 700 करोड़ के करीब भारत में देखी जा रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8

मार्च 27, 2026

Ram Charan

मार्च 27, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 8

मार्च 27, 2026

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda

मार्च 27, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 27, 2026

Vicky Kaushal

मार्च 27, 2026