---Advertisement---

Vicky Kaushal ने फैंस को राम नवमी 2026 पर क्या कहा, ‘धुरंधर 2’ ना देखने वाले ‘उरी’ हीरो ने दिया स्पेशल पैगाम

Vicky Kaushal: धुरंधर 2 को अब तक ना देख पाने वाले उरी एक्टर ने रामनवमी के मौके पर अपने फैंस के लिए स्पेशल पैगाम लिखा है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2026 10:43 पूर्वाह्न

Vicky Kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल दिखा रही है लेकिन रणवीर सिंह से पहले उनका असली धुरंधर कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल थे जिनके साथ उन्होंने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं इस सब के बीच अब छावा एक्टर ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अब तक धुरंधर 2 नहीं देखी है। इसके साथ ही रामनवमी 2026 के मौके पर उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है और क्यों उरी एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं।

रामनवमी 2026 पर Vicky Kaushal ने लोगों को दी बधाई

रामनवमी 2026 के मौके पर विक्की कौशल ने लोगों को बधाई देते हुए पोस्ट किया और कहा रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। इस दौरान उरी एक्टर ने अपने चाहने वालों को इस खास दिन की बधाई दी है तो दूसरी तरफ धुरंधर 2 ना देखने की वजह से वह चर्चा में बने हुए हैं।

विक्की कौशल क्यों नहीं देख पाए धुरंधर 2

दरअसल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 में पार्टिसिपेट करने वाले विक्की कौशल ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि “मुझे बहुत खुशी हो रही है कि धुरंधर 2 बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है। मुझे पहला पार्ट काफी पसंद आया था। दूसरा पार्ट अभी देखना बाकी है लेकिन आदित्य एक बेहतरीन फिल्म निर्माता है और उनके साथ एक शानदार कास्ट काम कर रही है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि इस फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है। मुंबई वापस जाने के बाद में जरूर देखूंगा।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल महावतार में नजर आने वाले हैं तो उन्हें उनकी पाइपलाइन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ लव एंड वार भी है जो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली है। वहीं फैंस के बीच इस फिल्म की अलग एक्साइटमेंट देखी जा रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026