---Advertisement---

Birthday Special: क्या हॉलीवुड फिल्म को ठुकराकर Deepika Chikhalia ने की थी गलती, रामायण के बाद नहीं मिला बड़ा प्रोजेक्ट

Deepika Chikhalia Birthday Special: रामायण शो को काफी समय बीत चुके हैं लेकिन दीपिका चिखलिया आज भी माता सीता के रूप में उनका किरदार लोगों के लिए यादगार है। दीपिका की छवि मां सीता के रूप में काफी पसंद की जाती है और आज भी लोग उन्हें काफी हद तक चाहते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर चर्चा में होती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Deepika Chikhalia Birthday Special: टीवी की सीता दीपिका चिखलिया 29 अप्रैल को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को रामायण सीरियल ने खास पहचान मिली और वह लगातार लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। पर्दे पर मां सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका के पास किसी समय में कई प्रोजेक्ट्स थे। आज भले ही वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं और फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन एक समय पर उनके पास हॉलीवुड के भी ऑफर थे। एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में खुलासा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

हॉलीवुड फिल्म को ठुकरा दी थी दीपिका

रामायण की शूटिंग शुरू करने से दीपिका चिखलिया कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं इस शो को लेकर दीपिका काफी एक्साइटेड थी। अरुण गोविल के साथ उनकी जोड़ी को लोग मानो राम-सीता ही मानते हैं। हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दीपिका ने रामायण में काम करने के लिए हॉलीवुड के प्रोजेक्ट को ठुकरा दी थी। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें भारी-भरकम फीस भी दी जा रही थी लेकिन दीपिका ने खुद से समझौता करना मुनासिब नहीं समझा।

ये भी पढ़ें: Dunki में Shah Rukh Khan को देख फैंस के खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जल्द ये खतरनाक सीक्वेंस शूट करेंगे ‘किंग खान’

इस वजह से हॉलीवुड फिल्मों में नहीं दिखी दीपिका

रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका के पास जब इस फिल्म के लिए ऑफर आया था तो वह बहुत सोच-विचार ना करते हुए मना कर दी थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए दीपिका को भारी भरकम फीस का भी ऑफर किया गया था। दीपिका 20 ह‍िंदी फिल्मों से जितनी कमाई नहीं कर पाती उससे ज्यादा उन्हें एक फिल्म के लिए चार्ज किया जा रहा था। बशर्ते यह शर्त रखी गयी थी एक्ट्रेस को हॉलीवुड फिल्मों में खुद को एक्सपोज करना था। मेकर्स की इस डिमांड को दीपिका पूरी नहीं कर सकती थी और उन्होंने ठान लिया कि वह सीता बनेंगी।

आज भी चर्चा में रहती हैं दीपिका

गौरतलब है कि दीपिका चिखलिया वह नाम है जो सीता बनकर तो चर्चा में आई लेकिन आज वह गायब है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती हैं। हालांकि कई बार एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया जाता है। वहीं करियर की बात अक्रें तो वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन रामायण के अलावा उन्हें बाद में कोई बड़ा ब्रेक नहीं मिला।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026