---Advertisement---

बहन अनीषा संग वेंकटेश्वर मंदिर में नजर आई ‘फाइटर’ एक्ट्रेस Deepika Padukone, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहती है। फिल्म हो या फिर फैशन वह लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इस बीच अगर दीपिका की बात करें तो वह अपनी अपकमिंग एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर‘ को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म रिलीज से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2023 10:46 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहती है। फिल्म हो या फिर फैशन वह लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इस बीच अगर दीपिका की बात करें तो वह अपनी अपकमिंग एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर‘ को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म रिलीज से पहले तिरुमला के वेंकटेश्वर मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंची है जिसकी झलक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। खास बात यह है कि इस दौरान दीपिका के साथ उनकी बहन अनीषा पदुकोण भी नजर आ रही है।आईए देखते हैं आखिर क्या खास है दीपिका के इस वायरल वीडियो में।

खास लुक में दिखीं दीपिका

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण वेंकटेश्वर मंदिर में नजर आ रही है। इस दौरान वह ब्लैक हूडी को मैचिंग ब्लैक पैंट संग कैरी करती हुई नजर आई। खास बात यह है कि वह नो मेकअप लुक के साथ स्लिंग बैग को भी स्टाइल कर रही है। तो दूसरी तरफ उनकी बहन अनीशा हमेशा की तरह सिंपल लुक में नजर आई। उन्होंने ऑरेंज हूडी को ब्लैक पैंट के साथ कैरी किया। दोनों बहने एक साथ मंदिर में जा रही हैं।

पूजा अर्चना करती नजर आई दीपिका

इतना ही नहीं वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि दीपिका और अनीशा मंदिर में पूजा अर्चना भी करती हैं। वहीं दोनों शांति से एक साथ मंदिर की तरफ बढ़ रही है।
इस दौरान मीडिया की नजर दीपिका पादुकोण पर रही और वह अपने अंदाज से एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस फाइटर एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में नजर आई थी। वहीं वह उनके साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में भी तहलका मचा चुकी हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो दीपिका ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ फिल्म में धमाल मचाने वाली है जो मल्टी स्टारर है। यह पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी जो 25 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026