---Advertisement---

Ranveer Singh के हाथों में हाथ डाले ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं Deepika Padukone, जानिए बेबी बंप देख क्या कह रहे यूजर्स

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, एक दूजे के हाथों में हाथ थामे नजर आए लव बर्ड्स, बेबी बंप पर अटकी लोगों की नजरें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2024 10:46 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय कर रही है और वह सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। ऐसे में कई दफा रणवीर सिंह और दीपिका को एक साथ स्पॉट किया जा रहा है। एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को लेकर लगातार कोई ना कोई खबर सामने आ रही है और ऐसे में बेबी बंप को देखने के बाद फिर यूजर्स प्रतिक्रिया देने लगे हैं। इस वीडियो को देख लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और दीपिका की खूबसूरती पर जमकर कमेंट करते नजर आए। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास और क्या कह रहे हैं यूजर्स।

स्टाइलिश लुक में दिखे कपल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लुक की बात करें तो वह ऑल ब्लैक लोक में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। दीपिका ने ब्लैक कलर की फिटेड टॉप को फ्लेयर्ड पेंट्स और हाफ जैकेट के साथ स्टाइल करती नजर आई और स्नीकर्स के साथ ब्लैक गॉगल्स में वह अपनी लुक को कंप्लीट टच दे रही है। नेचुरल सटल मेकअप में उनका लुक देखने लायक है और इस दौरान फिटेड टॉप से बेबी बंप जमकर फ्लॉन्ट हो रहा है। वहीं रणवीर व्हाइट टी-शर्ट को ब्लैक पेंट और ब्लैक जैकेट के साथ पेयर करते हुए नजर आए स्टाइलिश कैप के साथ एक बार फिर वह ब्लैक शेड्स में हैंडसम हंक दिख रहे हैं।

Deepika Padukone के बेबी बंप को देख लोग दे रहे प्रतिक्रिया

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दीपिका पादुकोण के बेबी बंप को फैंस खूबसूरत और खास बता रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इसका बेबी बंप हर बार अलग क्यों दिखाई देता है। एक यूजर ने कहा उन लोगों को धिक्कार जो हमेशा यह कहते हैं कि यह इतनी फिट ड्रेस क्यों पहनती है। एक ने कहा प्रेगनेंसी ग्लो देखने लायक है तो दूसरे ने कहा इस क्यूट बेबी बंप पर तो दिल फिदा है। एक यूजर का कहना है वॉव माशाल्लाह तो दूसरे ने कहा नजर ना लगे।

इन फिल्म में दिखेंगे कपल

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण बहुत जल्द प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाली है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। वहीं रणवीर सिंह डॉन 3 में दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026