---Advertisement---

‘वह कुछ भी मांग सकती…’ 8 घंटे शिफ्ट नहीं बल्कि इस वजह से रिप्लेस हुई Deepika Padukone, क्यों Spirit मेकर्स को फैंस ने कहा ‘अटेंशन सीकर’

Deepika Padukone: स्पिरिट मेकर्स ने एक बार फिर से बड़ा खुलासा किया है जहां बताया गया कि सिर्फ टाइमिंग नहीं बल्कि इन वजह से भी एक्ट्रेस को रिप्लेस किया गया। आइए जानते हैं क्या सुनने के बाद फैंस भड़क उठे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2026 4:37 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बेटी दुआ के होने के बाद 8 घंटे शिफ्ट को लेकर वह काफी विवादों में रही थी और कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस को संदीप रेडी वांगा की स्पिरिट से रिप्लेस कर दिया गया। इस सबके बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद फैंस स्पिरिट मार्क्स को अटेंशन सीकर कहने लगे। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि आखिर क्यों दीपिका पादुकोण को प्रभास की फिल्म से रिप्लेस किया गया। इसके पीछे मेकर्स ने वजह का भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जो निश्चित तौर पर आपको हैरान कर सकता है।

दीपिका पादुकोण की स्पिरिट को लेकर क्या बोले मेकर्स

संदीप रेड्डी वांगा के भाई और स्पिरिट के प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने को लेकर बात करते हुए बताया कि फीस शूटिंग शेड्यूल और दूसरी वजह है भी शामिल थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म के मुनाफे का 10% हिस्सा मांगा। इसके बाद मामला हाथ से निकल गया। प्रोड्यूसर के मुताबिक वह कुछ भी मांग सकती है अगर हम देना चाहे तो दे सकते हैं लेकिन हमारे लिए बजट का हिसाब किताब भी सही बैठना चाहिए हमें लगा की बात नहीं बन रही है इसलिए हमने दूसरे ऑप्शन के बारे में सोचा जैसे ही हमने दूसरे ऑप्शन देखने शुरू किया उन्होंने सारी बातें लीक करना शुरू कर दिया।

क्या वाकई दीपिका पादुकोण ने किया था कहानी लीक

इसके साथ ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट को लेकर बात करते हुए प्रोड्यूसर ने यह भी कहा कि हमने दीपिका पादुकोण से कहानी और किरदार के बारे में बात की थी। अंदरूनी बातचीत को बाहर नहीं बताना चाहिए लेकिन उन्होंने सब कुछ लीक कर दिया इसीलिए हम परेशान हैं।

Deepika Padukone के फैंस ने स्पिरिट मेकर्स पर लगाया बड़ा इल्जाम

गौरतलब है कि स्पिरिट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली यह फिल्म 2027 में दस्तक दे सकती है। वहीं सबके बीच दीपिका पादुकोण के फैंस सपोर्ट में खड़े हुए हैं और मेकर्स पर अटेंशन लेने का आरोप लगा रहे हैं। फैंस का कहना है कि इस विवाद का इस्तेमाल मेकर्स सिर्फ फिल्म को पॉपुलर बनाने के लिए कर रहे हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026