---Advertisement---

डिनर डेट के लिए स्पॉट हुईं लेडी सिंघम Deepika Padukone; बेबी बंप फ्लॉन्ट करने के लिए ट्राई करें ये टॉप 5 ब्यूटीफुल ड्रेस

हाल में Deepika Padukone को डिनर डेट क लिए स्पॉट किया गया है। अगर आप भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो, आज हम आपके लिए 5 ब्यूटीफुल ड्रेस लाए हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 1, 2024 11:55 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: इन दिनों बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल में एक्ट्रेस को एक डिनर डेट के लिए निकले और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते स्पॉट किया गया है। यहीं लोगों को उनकी स्टाइलिंग और क्यूट अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करना काफी पसंद आ रहा है। अगर आप भी स्टाइलिश ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो, आज हम आपके लिए टॉप 5 ड्रेस लेकर आए हैं जिसे वेयर कर आप भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस में Deepika Padukone

हाल में दीपिका पादुकोण को डिनर डेट के बाद रेस्ट्रों से निकलते देखा गया। इसी के साथ बात दें, अपने इस डिनर डेट के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस के साथ डेनिम की जैकेट को चुना जिससे वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सकें। दीपिका के इस लुक को आप भी अपनी प्रेगनेंसी में ट्राई कर सकती हैं।

आलिया भट्ट का स्ट्रेचेबल मिनी ड्रेस

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपनी प्रेगनेंसी में काफी फैशन गोल्स दिये हैं। एक्ट्रेस के बेस्ट लुक में से एक यह भी है, जिसमें वह स्ट्रेचेबल मिनी ड्रेस पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस की तरह प्रेगनेंसी में स्टाइलिश दिखने के लिए आप भी इस ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं।

रुबीना दिलैक की प्रिंटेड स्लिट कट ड्रेस

इसी तरह टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी हाल में मां बनी हैं और उन्होंने भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करने के लिए काफी स्टाइलिश आउटफिट्स चुने थे। जैसे रुबीना की यह प्रिंटेड स्लिट कट ड्रेस, बेबी बंप फ्लॉन्ट करने और प्रेगनेंसी में स्टाइलिश दिखने के लिए बेस्ट है।

बिपाशा बसु का काफ्तान ड्रेस

अगर आप कंफर्टेबल रहकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो, आप बिपाशा बसु का यह काफ्तान ड्रेस भी वेयर कर सकती हैं। एक्ट्रेस की इस ड्रेस को पहन आप अपनी प्रेगनेंसी में एलिगेंट और ट्रेंडी भी दिख सकती हैं।

सोनम कपूर की ब्लैक फिश कट ड्रेस

अगर आप पार्टीज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो, आपके लिए सोनम कपूर की यह ब्लैक फिश कट ड्रेस एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। एक्ट्रेस की तरह इस ड्रेस में आप भी अपना कर्वी फिगर और बेबी बंप एलिगेंटली फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026