Deepika Padukone: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल को लेकर बॉलीवुड के कई सितारे मुखर हो चुके हैं। जी हां जंतर मंतर पर नीट और प्रतियोगी परीक्षा में फिर से लिख और बाकी सभी समस्याओं को लेकर एक्टिविटीज अपने सत्याग्रह आंदोलन पर हैं लेकिन क्या इस पर दीपिका पादुकोण ने रिएक्ट किया है। क्या उन्होंने पोस्ट के जरिए सोनम वांगचुक को अपना सपोर्ट दिखाया। आखिर क्या है डिटेल्स। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई। जी हां, जहां दीपिका पादुकोण प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में है तो उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल पर क्या Deepika Padukone ने किया रिएक्ट
बता दे कि लगभग 3 हफ्ते से भूख हड़ताल पर बिना खाना पानी के बैठे सोनम वांगचुक की तबीयत भी खराब बताई जा रही है। वहीं इस सब के बीच एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी हम कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन दीपिका पादुकोण के नाम पर वायरल हो रहे इस स्क्रीनशॉट को उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर नहीं देखा जा रहा है। इस वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा गया, “वह उपवास कर रहे हैं। हम स्क्रॉल कर रहे हैं।”
दीपिका पादुकोण ने लोकतंत्र पर किया सवाल
दीपिका पादुकोण के नाम पर वायरल हो रहे हैं इस स्क्रीनशॉट में लिखा गया है कि “कोई इस बारे में क्यों नहीं बोल रहा है? हम डेमोक्रेसी के सबसे बुरे दौर से गुज़र रहे हैं। एक फेल लीडर को बड़ा दिखाने के लिए चाहे कितनी भी फिल्में बनाई जाएं, असलियत वही रहती है।” इस स्क्रीनशॉट की बात करें तो जाहिर तौर पर दीपिका पादुकोण ने लोकतंत्र पर तीखा सवाल उठाया है लेकिन अब इसकी सच्चाई जब सामने आए तो लोगों के होश उड़ गए।
क्यों फैंस ने दीपिका पादुकोण का दिया साथ
जहां दीपिका पादुकोण के फैंस का कहना है कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है और इसे एआई और फेक बताया जा रहा है। वहीं एक यूजर ने कहा यह फेक है फिर इसे क्यों शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग इस बात को लेकर नाराज है कि एक्ट्रेस फिलहाल प्रेगनेंसी से गुजर रही है और उन्हें ऐसे विवादों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की पाइपलाइन में शाहरुख खान के साथ किंग तो अल्लू अर्जुन के साथ राका है। वहीं पर्सनल लाइफ में वह दुआ के बाद दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए तैयार है।
