---Advertisement---

Deepika Padukone का हालचाल लेने गए ये सुपर स्टार, Ranveer Singh की नन्ही परी से मिलने SRK के अलावा और कौन-कौन पहुंचा हॉस्पिटल

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी से मिलने के लिए पहुंचे शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देख लोगों की बढ़ी बेचैनी, आइए देखते हैं आखिर कौन कौन पहुंचा था अस्पताल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2024 12:38 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस   दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 8 सितंबर को माता-पिता बने हैं। दीपिका ने बेबी गर्ल को जन्म दिया और वह एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दीपिका हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो सकती हैं। इस सबके बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह भारी सिक्योरिटी के साथ अस्पताल पहुंचे। हालांकि इस दौरान शाहरुख खान की झलक नहीं दिखाई देती है लेकिन गाड़ियों का काफिला इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि किंग खान अपनी खास दोस्त से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

Deepika Padukone की बेटी से मिलने पहुंचे Shah Rukh Khan

मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर की बेटी आज हॉस्पिटल से वापस घर आ सकती हैं। इसके लिए रणवीर ने खास प्लानिंग की है। वहीं आधी रात को शाहरुख खान दीपिका के नन्ही परी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन पर खूब प्यार लुटाया है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान पहले दीपिका और रणवीर से मिलने के लिए उनके घर जाने वाले थे लेकिन वह बिना देर किए अस्पताल पहुंच गए और वहां नन्ही परी से मुलाकात की।

Deepika Padukone और Shah Rukh Khan की बॉन्डिंग

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की बात करें तो वह दोनों आपस में काफी खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। उन्हें एक साथ फिल्मों में देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड होते हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी तमाम फिल्में ओम शांति ओम से लेकर जवान, पठान तक को लोगों ने काफी पसंद किया है।

Mukesh Ambani भी पहुंचे थे Deepika Padukone से मिलने

गौरतलब है कि इससे पहले मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दीपिका रणवीर की बेटी से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनकी कार को भी सिक्योरिटी के साथ स्पॉट किया गया था। इससे पहले दीपिका और रणवीर को मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में स्पॉट किया गया था जहां रणवीर ने इस खास मौके में रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ा था। इस दौरान उनकी तमाम झलकियां भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं बॉलीवुड के तमाम सितारे श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) से लेकर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) तक ने सोशल मीडिया के जरिए दीपिका और रणवीर को बधाई दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026