---Advertisement---

क्या करीना कपूर और रिहाना से प्रेरित है Deepika Padukone की प्रेग्नेंसी फाटोशूट?

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण प्रेगनेंसी फोटोशूट को लेकर चर्चा में है और हर एक तस्वीर को देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई है। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में आई मस्तानी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2024 12:01 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2024 5:53 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: प्रेगनेंसी फोटोशूट बॉलीवुड स्टार्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस ट्रेंड की शुरुआत भले ही करीना कपूर ने की हो लेकिन फिलहाल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की लेटेस्ट प्रेगनेंसी फोटोशूट काफी डिमांड में है। इसकी हर एक झलक देखने के बाद फैंस बेकरार हो गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीरें किलर है और वह इसमें अपने अलग अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही है। फोटोशूट में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी फोटोशूट करीना कपूर (Kareena Kapoor) और रिहाना (Rihanna) से इंस्पाइर्ड बता रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे।

Deepika Padukone का ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट

दरअसल दीपिका पादुकोण की यह तस्वीर देखने के बाद आपको करीना कपूर की प्रेगनेंसी फोटोशूट और पॉप सिंगिंग सेंसेशन रिहाना के बेबी बंप की याद आ जाएगी। निश्चित तौर पर उनकी तस्वीर काफी सुर्खियों में रही थी और लोगों ने खूब प्यार दिया था। वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो एक बार फिर उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं वह भी डिलीवरी के महज कुछ हफ्ते पहले।

Deepika Padukone और Kareena Kapoor की फोटोज में समानताएं

फोटोज की बात करें तो जहां करीना कपूर की तरह Deepika Padukone ब्रा को अलग अंदाज में फ्लॉन्ट करती हुई हुई नजर आई तो दूसरी तरफ बिकनी को रिहाना की तरह नेट श्रग के साथ स्टाइल करती हुई दिखाई दी।

हर एक तस्वीर किलर है और इसमें वह अपने बेबी बंप को अलग अंदाज में फैंस को दिखाती हुई नजर आई। इन तस्वीरों को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है और एक्ट्रेस चर्चा में आ गई है।

कब होने वाला है Deepika Padukone और Ranveer Singh के बच्चे का जन्म

जहां तक दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी की बात करें तो उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए यह बता दिया था कि सितंबर में उनका बच्चा इस दुनिया में आने के लिए तैयार है। वहीं हाल ही में एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि 28 सितंबर को दीपिका और रणवीर का बच्चा इस दुनिया में आने वाला है। खैर इस खास दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026