---Advertisement---

Jawan में शाहरुख की मां बनकर Deepika Padukone करेंगी मार धाड़! जानिए आखिर क्या है पूरी सच्चाई

Deepika Padukone: फिलहाल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ ट्रेंड में है। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिस चीज में लोगों का ध्यान खींचा है वह है दीपिका पादुकोण का फिल्म में नजर आना। रिपोर्ट की माने तो दीपिका का किरदार कैमियो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2023 11:08 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: फिलहाल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ ट्रेंड में है। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिस चीज में लोगों का ध्यान खींचा है वह है दीपिका पादुकोण का फिल्म में नजर आना। रिपोर्ट की माने तो दीपिका का किरदार कैमियो रोल में हैं और वह फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। शाहरुख फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं और दीपिका वीडियो में छा गई है।बॉलीवुड की मस्तानी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और लोगों के बीच लाइमलाइट में आ गई है। अब इंटरनेट पर अटकलों का बाजार गर्म है और दीपिका के किरदार को लेकर खोज की जा रही है।

रिव्यू वीडियो को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

बीते दिन जारी प्रिव्यू वीडियो में आपने देखा होगा कि दीपिका पादुकोण साड़ी पहनकर मारधाड़ करती हुई नज़र आती हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर तमाम तरह के अटकले लगाए जा रहे हैं और यूजर्स ने यह खोज निकाला है कि दीपिका पादुकोण आखिर किस किरदार में नज़र आएंगी। उन्होंने अपने अंदाज में समीकरण निकाला है और बॉलीवुड के मस्तानी के किरदार को लेकर दावा किया है। माना जा रहा है कि दीपिका शाहरुख की मां बनकर नजर आएंगी। आइए जानते हैं आखिर क्या बोल रहे हैं यूजर।

वीडियो को देख यूजर्स दे रहे हैं खास रिएक्शन

https://twitter.com/kjoyyz/status/1678383068728393729?s=20

दीपिका के किरदार का स्क्रीनशॉट शेयर कर एक यूजर का कहना है कि दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की मां होंगी।

तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि “दीपिका शाहरुख को जेल में जन्म देती है और फिर उनकी मौत हो जाती है इसलिए दीपिका कैमियो रोल में नजर आने वाली है।”

वहीं एक और यूजर का कहना है “मुझे लगता है कि जवान में क्या होगा दीपिका वह मां है जिस पर विजय के किरदार ने गलत आरोप लगाया था जिसके बाद वह जेल में रहती है और वही शाहरुख को जन्म देती है लेकिन उसके बाद उनकी मौत हो जाती है शाहरुख की परवरिश महिलाओं के बीच जेल में होती है वह उस समय तक मासूम होते हैं जब तक उन्हें अपनी मां की सच्चाई पता नहीं चलती है

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि एटली के निर्देशन में बन रही ‘जवान’ फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा शाहरुख खान के ऑपोजिट नजर आने वाली है। वहीं इस फिल्म में दीपिका कैमियो रोल में दिखेंगी। इस बिग बजट फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का ट्रेलर 12 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है वहीं यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10

जून 1, 2026

Suman Kalyanpur Passed Away

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026