---Advertisement---

Dev Anand Bungalow: इतने करोड़ में बिका लीजेंडरी एक्टर की अंतिम निशानी, बंगले को जमींदोज कर बनेगा टावर

लीजेंडरी एक्टर देव आनंद का जुहू स्थित बंगले को भेज दिया गया है। करीब 40 साल तक एक्टर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहां रह चुके हैं और ऐसे में कई परेशानियों को देखते हुए एक्टर के बच्चों ने यह फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि अब इस बंगले को तोड़कर टावर का निर्माण किया जाएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2023 12:34 अपराह्न

dev anand
Follow Us
---Advertisement---

Dev Anand Bungalow: बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर देव आनंद आज भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी एक जबरदस्त दीवानगी सालों से बरकरार है। उनके स्टाइल फ़िल्में और डायलॉग को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। यह बात सच है कि देव आनंद ने इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान छाप बनाई है। एक्टर की 26 सितंबर को 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि जुहू स्थिति देव आनंद के बंगले को बेच दिया गया है। जी हां, इस बंगले को लेकर डील फाइनल हो गई है और अब इसे तोड़कर 22 मंजिला टावर बनाया जाएगा। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

आखिर क्यों बेचा जा रहा यह बंगला

रिपोर्ट के मुताबिक देव आनंद के इस बंगले को 350 से 400 करोड रुपए में बेचा गया है। एक्टर ने इसे 1950 में बनाया था और यहां अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक और बच्चे सुनील आनंद और देवीना आनंद के साथ करीब 40 साल तक रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि बंगले को एक रियल एस्टेट कंपनी ने खरीदा है जो इसे तोड़कर 22 मंजिला टावर बनाएगी। कहा जा रहा है कि इस बंगले की रखरखाव और अन्य परेशानियों को देखते हुए बच्चों ने इसे बेचने का फैसला लिया। दरअसल वे इसका अच्छे से देखभाल नहीं कर पाते हैं।

आखिर क्यों देव आनंद ने बनाया था यह बंगला

कहा जाता है कि देव आनंद ने जब इस बंगले को खरीदा था तब यहां गांव जैसा माहौल था। एक्टर ने इस जगह को इसलिए खरीदा था क्योंकि वह शांति वाली जगह पर रहना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने इस बंगले को बनाया था लेकिन बीते कुछ सालों से यह वीरान पड़ा हुआ है। देव आनंद के बच्चों ने इसे बेचने का फैसला लिया। कहा जाता है कि एक्टर के बेटे अमेरिका में रहते हैं तो उनकी बेटी अपनी मां के साथ ऊटी में रहती हैं। ऐसे में मुश्किलों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026