---Advertisement---

Deva Box Office Collection Day 5: Shahid Kapoor की ‘देवा’ ने निकाला Akshay Kumar की Sky Force का दम, कमाई के पड़े लाले

Deva Box Office Collection Day 5: Shahid Kapoor की 'देवा' ने कलेक्शन के मामले में Akshay Kumar की Sky Force की हालत खराब की हुई है। कलेक्शन के आंकड़े चौंका रहे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 5, 2025 10:54 पूर्वाह्न

Deva Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

Deva Box Office Collection Day 5: पुलिस अफसर के ईर्द-गिर्द घूमती Shahid Kapoor और Pooja Hegde की मूवी ‘देवा’ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में Akshay Kumar की Sky Force को पछाड़ दिया है। 12 दिनों से सिनेम घरों में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली ‘स्काई फॉर्स’ की हालत फिलहाल शाहिद कपूर की Deva के सामने खराब है। आज हम आपको इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन की तुलना दिखाने जा रहे हैं। इस वीकेंड अगर आप किसी मूवी को देखने का प्लान कर रहे हैं तो , टिकट खरीदने से पहले जान लें आज कल जनता किसे पसंद कर रही है?

Deva Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?

शाहिद कपूर की ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 की बात करें तो इस मूवी ने 2.35 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Picture Credit: Sacnilk

लगभग 80 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी ने अभी तक 24.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। पिछले चार दिनों में ही फिल्म की हालत खराब दिख रही है। ये अभी तक अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि, क्या पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर की जोड़ी फैंस को पसंद नहीं आ रही है। बेहरहाल मामला जो भी हो लेकिन, ये मूवी अक्षय कुमार की ‘स्काई फॉर्स’ पर भारी पड़ती हुई दिख रही है। ये आंकड़े Sacnilk की तरफ से जारी किए गए हैं।

Akshay Kumar की Sky Force के Box Office Collection में आयी गिरावट

पिछले महीने अक्षय कुमार और Sara Ali Khan की फिल्म ‘स्काई फॉर्स’ आयी थी। इस मूवी में Veer Pahariya भी थे।

Picture Credit: Sacnilk

‘स्काई फॉर्स‘ भारत के द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म का बजट लगभग 160 करोड़ रुपए है। अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म सौ करोड़ से ऊपर यानी की 102.95 करोड़ रुपए कमा चुकी है। पिछले 12 दिनों में मूवी के कलेक्शन में गिरावट आयी है। 11वें दिन स्काई फॉर्स ने 1.16 करोड़ रुपए ही कमाए हैं । वहीं, 12वें दिन 1.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिलहाल अभी तक मूवी लागत नहीं निकाल सकी है।

शाहिद कपूर की देवा अक्षय कुमार की स्काई फॉर्स को दे रही टक्कर

इन दोनों फिल्मों के ताजा कलेक्शन के आंकड़े से पता चलता है कि, ‘स्काई फॉर्स’ से थोड़ सी बेहतर कमाई ‘देवा’ कर रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 8, 2026