---Advertisement---

Devara: ‘देवरा ने कुछ कहा तो समझो…’ सैफ-जूनियर एनटीआर की कांटे की टक्कर देख कांप उठेगी रूह, क्यों चर्चा में आई जाह्नवी?

Devara: जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया और यह वाकई जबरदस्त है। इसमें स्टार कास्ट के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2024 4:55 अपराह्न

Devara
Follow Us
---Advertisement---

Devara: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म ‘देवरा‘ (Devara) के ट्रेलर के लिए फैंस इंतजार कर रहे थे। ऐसे में 22 सितंबर को इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आपकी रूह कांप उठेगी। 2 मिनट 7 सेकंड के इस वीडियो पर आपकी निगाहें अटक जाएगी और आप पूरे ट्रेलर से आंखें नहीं हटा पाएंगे। अगर आपको सस्पेंस और थ्रिल के साथ कुछ अलग कहानी पसंद है। ऐसे में आखिर क्या रहा जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म के ट्रेलर में खास। यहां एनटीआर और सैफ अली खान आमने-सामने नजर आए।

Devara में होगी समंदर के लिए लड़ाई

जहां तक इस ट्रेलर की बात करें इसमें देवरा यानी जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान एक समंदर पर कब्जा करने के लिए एक दूसरे के जान के दुश्मन बने हुए हैं। इस ट्रेलर में समंदर के किनारे खतरनाक युद्ध से लेकर एनटीआर की एक्टिंग देखने लायक है और कहने में दो राय नहीं है कि विलेन के अंदाज में जूनियर एनटीआर ने लोगों का दिल जीत लिया है। जबरदस्त सस्पेंस और एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर को देख आप कायल हो जाएंगे।

Devara के डायलॉग और Janhvi Kapoor आई चर्चा में

इस ट्रेलर में आप देखेंगे कि समंदर खून से लाल है और बैकग्राउंड से आवाज आती है, “कल रात मैंने सपना देखा कि हमारा समंदर सच में खून से लाल हो गया है और यह काम मेरे ही हाथों से हुआ है।” फिर दिखाई देती है जूनियर एनटीआर की एक झलक। ट्रेलर में से आवाज आती है की डर को पार करना है तो देवों की कहानी सुनो और डर को समझना है तो देवरा की कहानी सुनो। वहीं ट्रेलर में सैफ अली खान यह कहते हुए नजर आते हैं कि समंदर पर राज करना है तो समंदर के अंदर जाना ही होगा। वहीं लोगों को हैरानी इस बात की भी हो रही है कि जाह्नवी कपूर की सिर्फ एक झलक दिखाई देती है और पूरे ट्रेलर में वह गायब दिखती है। यह फिल्म 27 सितंबर रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026