---Advertisement---

Devara: कभी रेत पर तो कभी जंगल में रोमांस! Dheere Dheere में जाह्नवी कपूर को जूनियर एनटीआर संग देख हो जाएंगे दीवाने

Devara: जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की फिल्म का गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और इसे देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। यह गाना वाकई जबरदस्त है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 5, 2024 7:05 अपराह्न

Devara
Follow Us
---Advertisement---

Devara: हाल ही में उलझ फिल्म में नजर आई जाह्नवी कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जूनियर एनटीआर के साथ उनकी फिल्म ‘देवरा‘ का सेकंड सिंगल रिलीज किया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि आईएफएस ऑफिसर के किरदार में पहचान बनाने वाली जाह्नवी इस फिल्म में काफी किलर नजर आने वाली है। ऐसे में देवरा का सेकंड सिंगल रिलीज होने के साथ ही ट्रेंड में है।

दोनों के रोमांस ने मचा दी हलचल

देवरा के सेकंड सिंगल को हिंदी में ‘धीरे-धीरे’ नाम से रिलीज किया गया है। जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की केमिस्ट्री से लेकर उनकी जोड़ी तक को देख कर आप दीवाने हो जाएंगे और ये स्टार्स सुर्खियों में आ गए हैं। इस गाने के लिरिक्स से लेकर जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की जोड़ी तक वाकई दिल को जीतने के लिए काफी है और दोनों के रोमांस ने हलचल मचा दी है। लोग इसे देखकर प्यार लुटाने पर मजबूर हो गए हैं। साथ में वे दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं और यही वजह है कि इंटरनेट पर यह जोड़ी चर्चा में है। लोग इस वीडियो में हर एक लुक पर प्यार लुटा रहे हैं।

एक से बढ़कर एक लुक में जाह्नवी

एक से बढ़कर एक लुक में जाह्नवी भी तबाही मचा रही है और उनका बखूबी साथ देते नजर आए जूनियर एनटीआर। कभी को- ऑर्ड पहनकर तो कभी जंगल में व्हाइट ड्रेस में रोमांस करती नजर आई। जाह्नवी गाने में साड़ी पहन कर तो कभी अपने खास लुक से लोगों को दीवाना बना रही है। पूरे गाने में एक से बढ़कर एक अंदाज में सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

लंबे समय से लोग बेसब्री से कर रहे इंतजार

धीरे-धीरे गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं तो शिल्पी राव ने अपनी आवाज दी है। बता दें कि फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है और यह Koratala Siva के निर्देशन में बनाई गई है। देवरा पार्ट वन में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर के अलावा सैफ अली खान, प्रकाश राज, श्रीकांत जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पिछले लंबे समय से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि जाह्नवी और जूनियर एनटीआर की जोड़ी देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026