---Advertisement---

Dhadak 2 सीक्वल फिल्म में जाह्नवी को तृप्ति डिमरी ने किया रिप्लेस, राजा-रानी की कहानी लेकर इस दिन आ रहे हैं सिध्दांत

Dhadak 2: सिध्दांत चतुर्वेदी के साथ 'धड़क 2' में दिखाई देंगी। अनाउंसमेंट वीडियो के साथ करण जौहर ने बढ़ाई फैंस की बेकरारी, खास होने वाली है यह कहानी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2024 3:12 अपराह्न

Dhadak 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhadak 2: आखिरकार धर्मा प्रोडक्शन द्वारा ‘धड़क 2’ का टीजर जारी कर दिया गया है और इसके साथ है फिल्म के रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। एक बार फिर राजा रानी की कहानी होने वाली है काफी यूनिक जिसकी घोषणा अनाउंसमेंट वीडियो के साथ मेकर्स ने कर दी खास अंदाज में। इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आए करण जौहर। वीडियो देखने के बाद एक बार फिर इमोशनल कहानी देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। रोमांटिक स्टोरी वाकई मस्ट वॉच होने वाला है। गौरतलब है कि धड़क 2 में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने डेब्यू किया था। वहीं फिल्म में तृप्ति डिमरी नजर आने वाली है।

अनाउंसमेंट वीडियो है मजेदार

अनाउंसमेंट वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, “यह कहानी है थोड़ी अलग क्योंकि एक था राजा एक थी रानी। जात अलग थी खत्म कहानी।” धड़क 2 में सिध्दांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नजर आने वाले हैं और यह शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनेगी। इस टीजर में आप देख सकते हैं कि काफी डायलॉग लिखे गए हैं। वही बैकग्राउंड से आवाज आती है जिसमें एक लड़का कहता है कि जो सपना तुम देख रही हो ना विधि उसमें मेरी कोई जगह नहीं है वहीं लड़की की आवाज आती है तो फिर यह भी बता दो निलेश कि क्या करूं मैं फीलिंग्स का। उसके बाद सेड सॉन्ग सुनाई देता है।

इस दिन रिलीज होने वाली है यह फिल्म

फिल्म के रिलीज तारीख की बात करें तो यह 22 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। सिद्धांत तृप्ति को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है क्योंकि यह फ्रेश जोड़ी कमाल दिखाने वाली है। वर्कफ्रंट की बाद करें तो तृप्ति रणबीर कपूर के साथ एनिमल फिल्म में नजर आई थी जिसके बाद उन्हें जैकपोट लग गया है और उनके पास ‘भूलभुलैया 3’ से लेकर ‘बेड न्यूज़’ तक है। वहीं दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी को आखिरी बार अनन्या पांडे के साथ ‘खो गए हम कहां’ में देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026