---Advertisement---

Dhawan Karenge: गपशप और मस्ती का तड़का लगाने आ रहे शिखर धवन, जानिए कब और कहां होगा स्ट्रीम

Dhawan Karenge: शिखर धवन बहुत जल्द मस्ती का तड़का लगाने वाले हैं और उनका नया शो 'धवन करेंगे' शुरू होने वाला है। प्रोमो वीडियो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 16, 2024 12:22 अपराह्न

Dhawan Karenge
Follow Us
---Advertisement---

Dhawan Karenge: जिओ सिनेमा पर एक और नया शो शुरू होने वाला है और इसका नाम ‘धवन करेंगे’ है। इस शो को क्रिकेटर शिखर धवन होस्ट करते हुए नजर आएंगे। वहीं प्रोमो और कैप्शन से इतना जाहिर होता है कि इस समय मेहमान बनकर आएंगे देश के बड़े चेहरे और उनके साथ होगी जबरदस्त मस्ती। इंतजार करने लगे फैंस और यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

आखिर क्यों शिखर धवन के छूटेंगे छक्के

इस प्रोमो वीडियो में अक्षय कुमार कहते हैं, “अभी स्टार्ट कैमरा एक्शन।” वहीं शिखर धवन यह कहते हुए नजर आते हैं कि मैं क्रिकेट पिच पर तो चौंका मार देता हूं पर यहां मेरे तो छक्के ही छूट जाएंगे मैं हूं शिखर धवन।” डोंट एंग्री मी फूल टू एक्शन में स्टार, यार और कलाकारों के साथ करेंगे जमकर मस्ती।

गब्बर आ रहा है एक नए अंदाज में

प्रोमो में शिखर धवन हरभजन सिंह अक्षय कुमार तापसी पन्नू जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए ऑफिशियल जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “आपका फेवरेट गब्बर आ रहा है एक नए अंदाज में तो गपशप, कहानी और मस्ती से भरा नया शो के लिए तैयार हो जाइए। किसी और के साथ नहीं हमारे देश के बड़े मेहमानों के साथ धवन करेंगे।” 20 मई से सिर्फ जिओ सिनेमा प्रीमियम पर इस प्रोमो को देखने के बाद इस नए शो के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। शिखर धवन के अंदाज को देखना वाकई क्रिकेट लवर्स के लिए खास होने वाला है।

कब से शुरू हो रहा शो

जहां तक धवन के शो की बात करें तो यह जिओ सिनेमा पर 20 मई से स्ट्रीम होने वाली है और इसके हर एपिसोड हर सोमवार को जारी किए जाएंगे। कहने में दो राय नहीं है कि धवन मस्ती का तड़का लगाने के लिए आने वाले हैं। उन्हें देखना लोगों के लिए वाकई काफी एक्साइटिंग होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026

Mushtaq Khan

सितम्बर 25, 2026