---Advertisement---

Dhurandhar 2 : पति रणवीर सिंह की सक्सेस पर दीपिका पादुकोण ने लिए विरोधियों के मजे, जवाब देकर सबकी की बोलती बंद

Dhurandhar 2 : रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर लंबे समय से विरोधी रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण को घेर रहे थे। क्योंकि एक्ट्रेस ने पति की इतनी बड़ी कामियाबी पर खामोशी साधी हुई थी। लेकिन अब उनके एक कमेंट ने सभी की जुबान पर लगाम लगा दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 8, 2026 10:58 पूर्वाह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2 : आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर द रिवेंज’ का डंका दुनियाभर में बज रहा है। रिलीज के 20 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 1600 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। जहां दोस्तों से लेकर विरोधियों तक फिल्म, डायरेक्टर और एक्टर की तराफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने ऑन लाइन और ऑफ लाइन कुछ नहीं कहा, जिसके कारण कयास लगने लगे क्यों दोनों के बीच सबकुछ ठीक है? एक्ट्रेस को ऑन लाइन भयंकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही थी। लेकिन इस बीच दीपिका ने कमेंट बॉक्स में आकर विरोधियों की जुबान पर ऐसी लगाम लगाई है कि, हर कोई हैरान है।

Dhurandhar 2  की सक्सेस पर पहली बार बोली दीपिका पादुकोण

पति रणवीर सिंह के करियर की सबसे हिट फिल्म को लेकर ट्रोलिंग झेल रही पत्नी दीपिका पादुकोण की तरफ से सोशल मीडिया पर एक कमेंट किया गया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोस्त… पी.एस. (P.S.) मैंने यह फिल्म आप सभी से बहुत पहले देख ली थी। अब मजाक किसका उड़ा? ‘ दरअसल, एक ट्रोलर के द्वारा दीपिका पर सीधा निशाना साधते हुए कमेंट किया गया था।

Dhurandhar 2
Picture Credit: Google

जिसमें लिखा था,  ‘दीपिका ने 500 करोड़ के बजट वाली मूवी को ‘साइलेंट ट्रीटमेंट’ दे दिया है। एक तरफ जहां ‘धुरंधर 2′ वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दीपिका फिल्म के प्रीमियर में जाने के बजाय अपने ससुरालवालों के साथ एक सितार कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। कोई पोस्ट नहीं, कोई तारीफ नहीं, सिर्फ खामोशी। क्या वो निर्देशक के खिलाफ कोई बयान दे रही हैं या सिर्फ इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामे से बच रही हैं?’ इसी बात को लेकर एक्ट्रेस ने विरोधी को जवाब देकर  पूरा इंटरनेट हिला दिया है।  वहीं, उन तमाम सारे कयासों और बयानों पर पानी फेर दिया है जिसमें दीपिका पादुकोण की विचारधारा और उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे।

‘धुरंधर द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को 19 मार्च को रिलीज किया गया था। मूवी का पहला ही पार्ट 1300 करोड़ कमा चुका है। अब इस दूसरे पार्ट ने रिलीज के 20 दिनों के अंदर ही 1622.72 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। आदित्य धर की इस फिल्म का बजट ही 300 करोड़ के आस-पास है। लेकिन फिल्म लागत से कई गुना कमाई करके  सफलता के नए झंडे  गाड़ चुकी हैं। ये मूवी एक भारतीय जासूस की कहानी है। जो पाकिस्तान में जाकर आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखता है। मूवी में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे  बड़े कलाकार हैं। आदित्य धर की इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने तहलका मचाया हुआ  है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 8, 2026