---Advertisement---

Dhurandhar 2 First Review: यस की ‘टॉक्सिक’ के लिए बजी खतरे की घंटी! जानें क्यों रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ के रिव्यू हुए रिवील?

Dhurandhar 2 First Review: धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्यधर की पत्नी यामी गौतम ने फिल्म का फर्स्ट रिव्यू दिया है। उन्होंने फिल्म को देख लिया है। आपको बता दें, रणवीर सिंह की धुरंधर का मुकाबला साउथ की टॉक्सिक फिल्म से है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 28, 2026 3:56 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 28, 2026 5:48 अपराह्न

Dhurandhar 2 First Review
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2 First Review: 19 मार्च को बॉलीवुड की ‘धुरंधर 2’ और साउथ मूवी ‘टॉक्सिक’ रिलीज हो रही हैं। दोनों ही बिग बजट और बिग स्टार की फिल्में हैं। रणवीर सिंह और यस को  टकराते हुए फैंस देखना चाहते हैं।  इन दोनों फिल्मों के महामुकाबले पर भविष्यवक्ता हो या फिर कोई मनोरंजन जगत का विशेषज्ञ हो, सभी  की नजर टिकी हुई है। कुछ लोग चाहते हैं , बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई के लिए इनमें से किसी एक को पीछे हो जाना चाहिए। फिलहाल  धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर और टॉक्सिक फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहन एक ही डेट पर मूवी  रिलीज करने पर अड़े हुए हैं। इस बीच आदित्यधर की पत्नी यामी गौतम ने मूवी को लेकर कुछ ऐसा रिवील कर दिया है। जिसे कुछ लोग धुरंधर 2 फर्स्ट रिव्यू मान रहे हैं।

Dhurandhar 2 First Review देते हुए यामी गौतम ने क्या कहा?

आपको बता दें, यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर की धुरंधर 2 को रिलीज से पहले देख लिया है। इसके फर्स्ट रिव्यू उन्होंने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरर्यू में किया है। धुरंधर: द रिवेंज के बारे में बताते हुए यामी गौतम ने कहा कि, उन्होंने जब धुरंधर 2 को देखा तो वो बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई। उनका मन इतना ज्यादा भर गया था कि, वो इसके बारे में पति से कुछ भी नहीं कह सकीं। वो तुरंत फ्लाइट लेकर निकल गई। उन्होंने इस फिल्म को दिल छूने वाला बताया है। इसके साथ ही कहा है कि, इसे देख हर भारतीय गौरवान्वित महसूस करेगा। आपको बता दें, धुरंधर का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज किया गया था। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकर थे। इसके साथ ही सारा अर्जुन भी मुख्य भूमिका में भी हैं। फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है। इस मूवी ने 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। अब 19 मार्च को इसका दूसार पार्ट आ रहा है।

धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच भयंकर मुकबला

आपको बता दें, रणवीर सिंह की धुरंधर मूवी  पहले से ही दर्शकों के बीच अपनी जगह बना चुकी है। वहीं,  यस की टॉक्सिक के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आ सका है। लेकिन जिसने भी उनकी केजीएफ में एक्टिंग देखी है वो उन्हें टॉक्सिक में देखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में ये दोनों ही मूवी एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए नए से नए हथकंडे अपना रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि, यामी गौतम का धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू देना मूवी के प्रमोशन की एक स्टेटेजी हो सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026