---Advertisement---

Taapsee Pannu: आम लड़की चाहकर भी फॉलो नहीं कर सकती तापसी की डाइट, अस्सी एक्ट्रेस का खुलासा सुनकर पकड़ लेंगे सिर

Taapsee Pannu: अस्सी एक्ट्रेस तापसी पन्नू खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। इतना ही नहीं इसके लिए एक मोटी रकम भी लगाती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 28, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Taapsee Pannu
Follow Us
---Advertisement---

Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू  की फिल्म अस्सी भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हो लेकिन वो लगातार खबरों में बनी हुई है। इसका कारण अस्सी में उनकी दमदार एक्टिंग बताई जा रही है। इस बीच फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं।  38 साल की तापसी बेहद फिट हैं। लेकिन क्या आपको पता है ? वो अपनी फिटनेस पर एक महीने में कितने रुपए खर्च करती हैं? अगर नहीं पता तो जान लीजिए क्योंकि जो उन्होंने खुलासा किया वो किसी आम लड़की के बस की बात तो नहीं है।  वो अपनी डाइटिशियन पर लाखों रुपए खर्च करती हैं।

Taapsee Pannu फिटनेस पर खर्च करती हैं मोटी रकम

द लल्लटॉप को दिए गए अपने इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने बताया था कि, वो डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट को एक लाख रुपए देती हैं। उनके इस रुटीन को फॉलो करना आम लड़की के लिए मुमकिन नहीं है। उनके इस खर्चे से परिजन भी परेशान हैं। उनका कहना है कि, वो एक एक्ट्रेस हैं और उन्हें अपने आपको फिट रखने के लिए मोटी रकम खर्च करना पड़ती है।

खबरों की मानें तो अस्सी एक्ट्रेस की फिटनेस ट्रेनर मुनमुन गनेरीवाल हैं। आपको बता दें, बलीवुड में फिटनेस के लिए लाखों रुपए खर्च करना बेहद आम हैं। लेकिन तापसी एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं। उनके पिता फिजूल खर्चों पर बहुत रोकटोल लगाते हैं। इसीलिए वो अपने परिजनों को अपने महंगे शौक के बारे में कम ही बताती हैं।

38 साल की तापसी पन्नू की स्लिम बॉडी का क्या है राज?

तापसी पन्नू खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। वह रोजाना स्क्वैश खेलती हैं और एरियल योग भी करती हैं। स्टेमिना बढ़ाने के लिए वो रोजाना कार्डियो करती हैं। उनकी सुबह की शुरुआत खास मॉर्निंग ड्रिंक से होती है। इसके लिए वो एप्पल साइडर विनेगर, मेथी, अदरक और हल्दी का एक खास तरह की ड्रिंक बनाकर पीती हैं। इससे फैट तो बर्न होता है। इसके साथ ही बॉडी भी डिटॉक्स होती है। एक्ट्रेस नारियल पानी के साथ दिनभर काफी पानी पीती हैं। वो तनाव से दूर रहने के लिए 8 से 9 घँटे की पूरी नींद लेती हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026