Dhurandhar 2: बड़े साहब के अलावा एक और नाम काफी चर्चा में है हम बात कर रहे हैं जमील जमाली की जिन्होंने 45 साल तक इंडस्ट्री में अपना योगदान दिया लेकिन उन्हें पापुलैरिटी धुरंधर द रिवेंज से मिली। धुरंधर 2 को लेकर लोगों के बीच एक गजब उत्साह देखा जा रहा है और स्टार कास्ट को भी लोग जमकर सर्च कर रहे हैं। वहीं इस सबके बीच जमील जमाली यानी राकेश बेदी ने लोगों का ध्यान खींचा है। पहले पार्ट में हमजा के ससुर बने इस एक्टर ने भाभी जी घर पर है में एक छोटा सा किरदार निभाया था। आइए जानते हैं किन मुश्किलों से जूझ कर अब राकेश बेदी ने अपनी पहचान बनाई है।
45 साल के बाद एक्टर का Dhurandhar 2 ने बदली किस्मत
अगर बात करें राकेश बेदी की तो उन्होंने भाभी जी घर पर है, तारक मेहता का उल्टा चश्मा और श्रीमान श्रीमती में छोटे रोल निभाए थे। इतना ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने माली, ड्राइवर जैसे किरदार निभाई। बावजूद इसके 45 साल तक बॉलीवुड में टिके है और उनकी कहानी टाइमिंग जबरदस्त है। खुशी है कि धुरंधर के जरिए उनके टैलेंट को आखिरकार पहचान मिल गई है।
वक्त आने पर बदली राकेश बेदी की किस्मत
इसके साथ साथ ही राकेश बेदी सोशल मीडिया पर हर तरफ काफी सर्च किए जा रहे हैं। दशकों से इंडस्ट्री में राज करने वाले राकेश बेदी फिलहाल जमील जमाली बन कर चर्चा में आ गए हैं। वह जाना पहचाना नाम बने हुए हैं और उन्होंने अपने करियर में भाभी जी घर पर नजर से शो में यादगार अभिनय किया है। लगातार उन्होंने अपना काम जारी रखा लेकिन 71 साल की उम्र में कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार उन्हें उनका सही मुकाम मिल गया है। कुछ सफर में वक्त जरूर लगता है लेकिन जब वह फल आता है तो सब कुछ बदल जाता है।
71 वर्षीय राकेश बेदी को लेकर फैंस का क्रेज अलग लेवल पर देखा जा रहा है जो जमील जमाली यानी सारा अर्जुन के पिता बने हुए हैं।






