---Advertisement---

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 32: भारत की सबसे सफलतम फिल्म दंगल पर हावी हो पाएंगे रणवीर सिंह, जानें कौन बना नया मुसीबत

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 32: क्या रणवीर सिंह की धुरंधर 2 नहीं कर पाएगी दंगल को पस्त, आइए जानते हैं आखिर क्यों लोगों के बीच बनने लगी बातें और आमिर खान नहिब तो कौन है जो मुश्किलें बढ़ा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2026 12:14 अपराह्न

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 32
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 32: रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज को लेकर फैंस किस कदर एक्साइटेड हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इस सबके बीच आखिर रविवार को कितनी कमाई हुई है। जहां एक तरफ फैंस यह उम्मीद लगा कर बैठे हुए हैं कि आदित्य धर की यह फिल्म आमिर खान की दंगल के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहेगी। वहीं इस सबके बीच फिलहाल सबसे बड़ी मुसीबत बस अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला बनी हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं आखिर धुरंधर 2 द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32 का हाल क्या रहा है जो शॉकिंग है।

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 32 से देखें रणवीर सिंह ने कैसे दंगल को दी पटखनी

जहां तक बात करें धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 32 की तो इसने भारत में 5.20 करोड़ रुपए की कमाई की है। रणवीर सिंह की फिल्म ने जहां हिंदी में 5 करोड़ छापे हैं तो कन्नड़ में 0.04 करोड़, तमिल में 0.08 करोड़ तो तेलुगु में 0.08 करोड़ की कमाई हुई है। इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन सैक्निलक के मुताबिक 1115 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। दंगल की कमाई की बात करें तो इसका कलेक्शन 0.94 करोड़ रुपए 32वें दिन पर आ गया था।

क्या इस वजह से धुरंधर 2 की कमाई में लगी ब्रेक

ऐसे में भारत में निश्चित तौर पर दंगल पर धुरंधर 2 द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का कहर देखा जा रहा है लेकिन वर्ल्डवाइड किस तरह से दबदबा दिखा पाती है यह देखना दिलचस्प है। जहां रिपोर्ट की माने तो कहा जा रहा है कि इसने दुनिया भर में 1783 करोड़ रुपए की कमाई की है लेकिन क्या यह 2000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली दंगल पर भारी पड़ती है यह देखना खास होने वाला है। दूसरी तरफ भूत बंगला की बात करें तो रविवार को 23 करोड़ छापने वाली अक्षय कुमार की फिल्म धमाका कर रही है और फैंसी मान रहे हैं कि इसकी वजह से धुरंधर की कमाई में गिरावट दर्ज हुई।

आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर द रिवेंज में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टार्स नज़र आए थे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026