---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 30: आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना आदित्य धर के लिए हुआ नामुमकिन! वीकेंड पर बुरा हाल

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 30: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिर गया है। जिसके कारण आमिर खान की दंगल को पछाड़ना मूवी के बड़ी चुनौती हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 18, 2026 11:27 पूर्वाह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 30
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 30: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने बहुत ही अच्छी कमाई की है। इसके पहले पार्ट ने 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। वहीं, दूसरे पार्ट ने 1700 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इन दोनों के कलेक्शन को जोड़ लिया जाए तो ये 3000 हजार करोड़ से बहुत ज्यादा है। वैसे इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं और कई नए बनाएं हैं।लेकिन अभी भी 1871 करोड़ कमाने वाली ‘बाहुबली 2’ और आमिर खान की 2000  हजार करोड़ कमाने वाली ‘दंगल’ दीवार बनकर खड़ी हैं। धुरंधर द रिवेंज से मेकर्स को काफी उम्मीद है। लेकिन रिलीज के 30वें दिन फिल्म का कलेक्शन बहुत ही ज्यादा गिर गया है। जिसके कारण ये रिकॉर्ड तोड़ना और भी ज्यादा मुश्किल लग रहा है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 30 कितना हुआ?

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के 30वें दिन 2.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 4432 शोज से हुई है। भारत में रणवीर सिंह की ये मूवी 1323.73 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, विदेश में शुक्रवार को 75 लाख का कलेक्शन किया। आदित्यधर की इस मूवी का ओवरसीज का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 418 करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ धुरंधर 2 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1741.3 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले दो हफ्ते से फिल्म 1700 करोड़ से 1800 करोड़ के बीच अटकी हुई है। लेकिन 300 करोड़ की  लागत से बनी किसी भी मूवी के लिए ये बहुत अच्छा कलेक्शन है।

‘धुरंधर 2’  क्या आमिर खान की ‘दंगल’ को तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बहुत कम समय में बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, ये  आमिर खान की दंगल और प्रभास की बाहुबली 2 को पीछे छोड़कर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्म  बन सकती है। लेकिन 30वें दिन जिस रफ्तार से इसकी कमाई गिरकर 2.70 करोड़ हो गई है। उसे देखकर फैंस को लग रहा है कि, कहीं इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ना आदित्य धर के लिए नामूमकिन ना हो जाए।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026