Dhurandhar 2: असली रिवेंज! नोएडा से लेकर मुंबई तक फैंस की दिखी दीवानगी, धमाकेदार ओपनिंग से पहले क्यों सिनेमाघरों में हुआ बवाल

Dhurandhar 2: धुरंधर द रिवेंज को लेकर लोगों में किस कदर जुनून है यह बताने की जरूरत नहीं है लेकिन इस सबके बीच मुंबई से लेकर नोएडा तक फैंस क्यों आकर्षित होकर सिनेमाघर में बवाल करने के लिए मजबूर हो गए। आइए जानते हैं।

Dhurandhar 2

Photo Credit- Google Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: धुरंधर द रिवेंज को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की दीवानगी कम नहीं हो रही है और ऐसे में नोएडा से लेकर मुंबई तक में स्क्रीनिंग के दौरान बवाल फिलहाल चर्चा में है। एक अलग जुनून देखने को मिल रहा है और फिल्म की हर जगह पर तारीफ हो रही है। हालांकि इस सबके बीच मुंबई से लेकर नोएडा तक में क्यों सिनेमा घरों में बवाल आ गया और किस वजह से डीएलएफ जैसे बड़े मॉल में फैंस को सिनेमाघरों से रिवेंज लेने की नौबत आ गई। सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ रणवीर सिंह के फैंस की गजब दीवानगी देखी जा रही है तो वहीं इस सब के बीच बवाल भी चर्चा में है।

Dhurandhar 2 के लिए डीएलएफ मॉल में भी हुआ हंगामा

धुरंधर 2 को लेकर अगर बात करें तो कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान नोएडा के डीएलएफ मॉल में बवाल मच गया। दरअसल फिल्म की स्क्रीनिंग दूसरे पार्ट में रोक दी गई। सेकंड हाफ कैंसिल होने को लेकर लोगों में एक अलग ही आक्रोश देखा गया। दरअसल इस बारे में फैंस का गुस्सा आधी रात को फूट पड़ा। वे इस निराशा को झेलने के लिए तैयार नहीं थे जिसकी वजह से यूजर्स सिनेमाघर में मैनेजर के लिए अपना गुस्सा दिखाते हुए नजर आए। उनका कहना था कि उन्हें पहले से इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाल लिया।

क्यों धुरंधर द रिवेंज के लिए मुंबई में फैंस हुए नाराज

कहा जा रहा है कि नोएडा के डीएलएफ में धुरंधर 2 कई स्क्रीन काफी देरी से शुरू हुई तो इसके साथ ही कई जगहों पर तेलुगू और तमिल शोज के कंटेंट डिलीवरी ना होने की वजह से इसे कैंसल करना पड़ा। इसे लेकर लोगों में गुस्सा देखा गया। इतना ही नहीं मुंबई के मलाड का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर कथित तौर पर कहा जा रहा है कि मलाड वेस्ट में हंगामा हुआ गोल्ड सिनेमा मलाड वेस्ट में शो कैंसिल हो गया। फैंस ने धुरंधर द रिवेंज के लिए फुल फाइट की। इसे देखने के लिए घंटा इंतजार करते रहे और इसके बाद वाइब अलग लेवल का था।

आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर एक गजब उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी लगातार जारी है जिसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है और लीड एक्ट्रेस के तौर पर सारा अर्जुन भी चर्चा में है।

Exit mobile version