---Advertisement---

Dhurandhar 2 Uncut OTT: रणवीर सिंह का सबसे डरावना रुप देखने को हो जाएं तैयार , जानें ‘धुरंधर 2’ के अनकट वर्जन में क्या मिलेगा नया?

Dhurandhar 2 Uncut OTT: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के रॉ और अनकट वर्जन को 5 जून 2026 को रिलीज किया जा रहा है। लेकिन इससे पहले इसके पार्ट 1 का अनकट वर्जन आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 21, 2026 12:25 अपराह्न | Updated: मई 21, 2026 1:39 अपराह्न

Dhurandhar 2 Uncut OTT
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Uncut OTT: साल 2026 की सबसे बड़ी हिट मूवी बन चुकी ‘धुरंधर 2’ एक बार फिर से नए अवतार में आने को तैयार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर इसका अनकट वर्जन 5 जून 2026 को रिलीज होने की खबरें चल रही हैं। जिसमें कुछ नए सीन अलग से जोड़े जा सकते हैं।  वहीं, 4 जून को इसका ग्रैंड प्रीमियर होगा।वहीं, दूसरी तरफ इसका पहला पार्ट अनकट वर्जन में 22 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इन दोनों की पार्ट्स के अनकट वर्जन में फैंस को काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

Dhurandhar Uncut OTT कब रिलीज होगी?

नेटफ्लिक्स ने ‘धुरंधर 1 ‘ के रॉ और अनकट वर्जन का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘आंधी आ रही है और इस बार एक्स्ट्रा घातक 22 मई को ये फिल्म हिन्दी, तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज हो रही है। आदित्यधर की 1300 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म में वो सभी सीन देखने को मिलने वाला हैं, जिन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी थी।

देखें पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

धुरंधर 2  का ‘रॉ और अनकट’ वर्जन कब और किन बड़े बदलावों के साथ आ सकता है? 

धुरंधर 2 का रॉ और अनकट वर्जन 15 मई 2026 को इंटरनेशनल फैंस के लिए नेटफ्लिक्स पर पहले से रिलीज किया जा चुका है। लेकिन भारत में इसे जियो हॉटस्टार 4 जून 2026 को ग्रैड प्रीमियर के जरिए शाम 7 बजे ला रहा है।

देखें पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

इसके बाद ये 5 जून से ये ओटीटी पर उपलब्ध होगा। खबरों की मानें तो इस बार इसे लगभग 4 मिनट बढ़ा दिया गया है। जिन गालियों और खून -खराबे से भरे सीन्स  पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई थी। उन्हें दोबारा से डाला गया है।

आदित्यधर की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने की ताबड़तोड़ कमाई 

आपको बता दें, आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ के आस-पास कमाए थे। इसके बाद 19 मार्च 2026 को इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था। इसने बॉक्स ऑफिस पर टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1798 करोड़ के आस-पास किया। भारत में इसकी कमाई 1146 करोड़ से ज्यादा थी। वहीं, इसका ओवरसीज टोटल कलेक्शन 426 करोड़ के आस-पास था। इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त , आर. माधवन, अर्जुव रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार हैं। धुरंधर 2 एक भारतीय जासूस की कहानी है तो पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है। इन दोनों फिल्मों का टोटल बजट  600 करोड़ के आस-पास था और इन्होंने 3000 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026