---Advertisement---

Dhurandhar 2 में क्लाइमेक्स सीन देने वाले ऑटो रिक्शा चालक ने क्यों नहीं देखी रणवीर सिंह की फिल्म, मजबूरी जान लोगों को आई अहान और सुनील शेट्टी की याद

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की आदित्य धर निर्देशित फिल्म में ऑटो रिक्शा चलाने वाले एक्टर ने अब तक नहीं देखी फिल्म और इसे लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। इसके साथ ही सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी को लोग टैग करने के लिए लोग कह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 25, 2026 3:04 अपराह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की आदित्य धर निर्देशित फिल्म को लेकर सिने लवर्स में एक अलग ही उत्साह दिखा जा रहा है। फैंस देखने के लिए लोग बढ़ चढ़कर सिनेमा हॉल जा रहे हैं लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी क्लाइमैक्स सीन में ऑटो रिक्शा चला रहे एक्टर ने इस फिल्म को अब तक अपनी फैमिली के साथ नहीं देख सका है। इस बात की जानकारी उसने दी और अपनी मजबूरी बताई। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई तो लोग सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी का जिक्र करने लगे। आइए जानते हैं धुरंधर 2 को लेकर ऑटो रिक्शा चलाने वाले एक्टर ने क्या कहा है।

ऑटो चलाने वाला एक्टर क्यों आया ट्रेंड में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जिन्होंने भी धुरंधर 2 को सिनेमाघर में एंजॉय किया है उन्हें पता होगा कि आखिरी सीन में जब रणवीर सिंह अपनी मां से मिलने के लिए जाते हैं उस समय एक ऑटो में वह नजर आते हैं। इस ऑटो चालक ने अब अपनी निजी जिंदगी के बारे में जो कहा वह शॉकिंग है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है टिकट की कीमत लगभग 500 है और जैसा कि आप जानते हैं कि अभी-अभी रिलीज हुई है इसलिए मैं इसे अभी नहीं देख पाया।

क्यों धुरंधर 2 एक्टर ने नहीं देखी अपनी ही फिल्म

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बच्चों ने उन्हें धुरंधर 2 दिखाने के लिए नहीं कहा था। तब ऑटो चालक ने कहा था, “मैंने उनसे कहा कि हम पांच लोग हैं और कुल मिलाकर 2500 का खर्चा आएगा। 2500 तो हम पूरे महीने में बचा पाते हैं इसीलिए मैं उन्हें फिल्म दिखाने नहीं ले गया। मैंने उनसे कहा है कि हम थोड़ा इंतजार करेंगे और बाद में यह फिल्म देखेंगे।

Dhurandhar 2 को लेकर ऑटो रिक्शा चालक की मजबूरी पर क्या कह रहे हैं लोग

धुरंधर 2 के ऑटो रिक्शा चालक एक्टर की इस मजबूरी को देखकर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी को टैग करो। वह आपको फिल्म दिखाएंगे। दरअसल बॉर्डर 2 के समय में यह ट्रेंड काफी वायरल हुआ था। वहीं कुछ लोग मजबूरी देखकर भावुक हो रहे हैं। वहीं बात करें आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 की तो रणवीर सिंह की फिल्म ने भारत में 574 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

YouTuber Armaan Malik

मार्च 25, 2026

Jannat Zubair

मार्च 25, 2026

Viral Video

मार्च 25, 2026

Viral Video

मार्च 25, 2026

Rishikesh Viral Video

मार्च 25, 2026

Elvish Yadav

मार्च 25, 2026